Sandhya Yadav       Feb 17, 2024

सरफिरा से पहले लोकप्रिय हुई थीं ये साउथ रीमेक फिल्में

Image Credit: Insta

गजनी

Image Credit: Insta

आमिर खान स्टारर फिल्म "गजनी" 2005 में आई तमिल फिल्म "गजनी" की रिमेक थी। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया था।

सिंघम

Image Credit: Insta

साल 2011 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम, साल 2010 में आई तमिल फिल्म "सिंघम" की रिमेक थी।

कबीर सिंह

Image Credit: Insta

रोमांटिक ड्रामा फिल्म कबीर सिंह भी तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है। बता दें इन दोनों ही फिल्मों का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

दृश्यम

Image Credit: Insta

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, यह शानदार फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'दृश्यम' की रीमेक है।

विक्रम वेधा

Image Credit: Insta

पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम वेधा, तमिल फिल्म "विक्रम वेधा" की रिमेक है। फिल्म में ऋतिक और सैफ लीड रोल में थे।

सरफिरा

Image Credit: Insta

अक्षय कुमार की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म "सरफिरा" साल 2020 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'सूरारई पोटरु' की रीमेक है।