Image Credit: Insta
Image Credit: Insta
द केरल स्टोरी के बाद अब अदा शर्मा और सुदीप्तो सेन की जोड़ी एक बार फिर फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' के साथ, सिनेमाघरों में अपनी दस्तक दे चुकी है।
Image Credit: Insta
इस राजनीतिक थ्रिलर फिल्म में अदा शर्मा ने IPS अधिकारी 'नीरजा माधवन' की भूमिका में हैं जो भारत से नक्सलियों को खत्म करने के लिए लड़ रही है।
Image Credit: Insta
इस फिल्म की कहानी नक्सलवाद की समस्या पर आधारित है, फिल्म में एक-एक दृश्य बस्तर के गांव में फैली हिंसा को दर्शाता है।
Image Credit: Insta
लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है, वहीँ गांव की दिलेर औरत के रूप में इंदिरा तिवारी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है।
Image Credit: Insta
फिल्म का निर्देशन कमाल का है यह आपको इमोशन के रोलर कोस्टर पर लेकर जाएगी जहाँ दुख, मुस्कान, गुस्सा और दिल को सुकून भी मिलेगा।
Image Credit: Insta
इस फिल्म में साल 2010 का नक्सली हमले को भी दर्शाया गया है, जिसमें 76 जवानों को मौत के घाट उतार दिया जाता है। यह दृश्य काफी दर्दनाक है जिसे देख कर काफी गुस्सा भी आता है।
Image Credit: Insta
बस्तर द नक्सल स्टोरी फिल्म निश्चित रूप से देखने लायक है। यह एक बेहतरीन फिल्म है जो आपको निराश नहीं करेगी। फिल्मीबीट की ओर से इस फिल्म को 3 स्टार की रेटिंग मिलती है।