Sandhya Yadav       Mar 21, 2024

Ae Watan Mere Watan Review: उषा मेहता के रोल में नहीं फिट बैठी 'सारा अली खान'

Image Credit: Insta

रिलीज हुई 'ऐ वतन मेरे वतन'

Image Credit: Insta

एक्ट्रेस सारा अली खान स्टारर 'हिस्टोरिकल बायोग्राफिकल ड्रामा' फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' OTT प्लेटफार्म Amazon Prime पर रिलीज हो चुकी है।

उषा मेहता के रोल में सारा

Image Credit: Insta

'ऐ वतन मेरे वतन' उषा मेहता (सारा अली खान) के बारे में है जिसे बचपन से ही लगता है कि अंग्रेज भारतीयों पर अत्याचार करते रहे हैं, और ऐसा रहता भी है। 

ये है इस कहानी का प्लाट

Image Credit: Insta

आजादी के लिए लड़ने के लिए उषा कांग्रेस में शामिल हो गईं, और कैसे उषा का अंडरग्राउंड रेडियो का आइडिया स्वतंत्रता संग्राम में एक बड़े पल में बदल जाता है, यही इस फिल्म का प्लाट है।

निर्देशन

Image Credit: Insta

कन्नन अय्यर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, लेकिन फिल्म में कई सारे सीन है, जिसे देख कर ऐसा लगता है की अय्यर की डिटेलिंग उतनी अच्छी नहीं है, जितनी होनी चाहिए।

फिल्म को नहीं बचा पाया अभिनय

Image Credit: Insta

जब कभी स्क्रीनप्ले और कहानी लड़खड़ाती है, तो कई बार हीरो का दमदार एक्ट फिल्म को गिरने से बचा लेता है। हालांकि, 'ऐ वतन मेरे वतन' में ऐसा नहीं होता है।

सारा की परफॉरमेंस

Image Credit: Insta

बता दें सारा अली खान अपने दिए गए रोल के साथ न्याय नहीं कर पाईं। ऐसे कई सीन हैं, जिनमें वह साफ तौर पर चमक सकती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

प्रभावी लगे इमरान हाशमी

Image Credit: Insta

जहां सारा इस फिल्म में दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही हैं, वहीं फिल्म में इमरान हाशमी का रोल एक मजबूत छाप छोड़ता है, एक्टर राम मनोहर लोहिया के रूप में काफी प्रभावशाली लगे हैं।

रेटिंग

Image Credit: Insta

कुल मिलाकर यह फिल्म हमारी गुमनाम हीरो 'उषा मेहता' को श्रद्धांजलि देने में विफल रहती है, फिल्मीबीट की ओर से इस फिल्म को 1.5 सितारे मिलते हैं।