..................... Zeenat Aman को खूब पसंद आई सीरीज 'जुबली', कहा 'वामिका गब्बी वाला किरदार निभाना चाहूंगी' | Zeenat Aman reveals that if she was cast in Jubilee, she would want to play the character of Wamiqa Gabbi - Hindi Filmibeat

Zeenat Aman को खूब पसंद आई सीरीज 'जुबली', कहा 'वामिका गब्बी वाला किरदार निभाना चाहूंगी'

zeenat-aman-reveals-that-if-she-was-cast-in-jubilee-she-would-want-to-play-character-of-wamiqa-gabbi

Zeenat Aman on Jubliee: विक्रमादित्य मोटवाने की वेब सीरीज 'जुबली' हर तरफ से तारीफें बटोर रही है। फिल्म के कंटेंट से लेकर इसके किरदार तक काफी चर्चित हो रहे हैं। जहां सोशल मीडिया पर दर्शक इसकी सराहना करते नहीं थक रहे, वहीं दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने भी दिल खोलकर सीरीज की तारीफ की है।

ज़ीनत अमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जुबली को लेकर बातें की। जब कॉमेडियन और होस्ट ज़ाकिर खान ने अभिनेत्री से पूछा कि जुबली से कौन सा एक किरदार वो निभाना चाहेंगी? तो उन्होंने बिना एक पल गंवाए कहा- नीलोफ़र। ज़ीनत अमान ने नीलोफर के किरदार को दमदार माना है।

वामिका गब्बी ने दिया रिएक्शन

ज़ीनत अमान जैसी दिग्गज अभिनेत्री के इस बयान को लेकर वामिका गब्बी का भी रिएक्शन आया है, जिन्होंने 'जुबली' में नीलोफर का किरदार बखूबी निभाया है। वामिका ने उत्साह जताते हुए कहा कि, "यह बहुत बड़ी तारीफ है। ज़ीनत अमान एक लीजेंड हैं।"

मैं वास्तव में सम्मानित और एक्साइटेड हूं

वामिका कहती हैं, "मुझे उनकी फिल्में और गाने देखना याद है। वह उस समय की सबसे आत्मविश्वासी, प्रगतिशील और बेबाक सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह हमेशा बाकियों से अलग दिखती थी। वह आत्मविश्वास शब्द का प्रतीक हैं। एक दिग्गज से अपनी तारीफ सुनना बेहद खास अनुभव है। मैं ये सुनकर बहुत खुश हूं कि उन्होंने ये सीरीज देखी और उन्हें ये इतनी पसंद आई है। मैं वास्तव में सम्मानित और एक्साइटेड हूं। मुझे आशा है कि वह भविष्य में मेरे अन्य परफार्मेंस को पसंद करेंगी।"

बता दें, जुबली एक पीरियड ड्रामा है, जो 40 और 50 के दशक में हिंदी फिल्म उद्योग के सुनहरे दौर के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज़ में प्रोसेनजीत चटर्जी, अपारशक्ति खुराना, अदिति राव हैदरी, सिद्धांत गुप्ता, राम कपूर, नंदीश सिंह संधू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सीरीज़ का निर्माण और निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है।

Read more about: zeenat aman wamiqa gabbi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X