REVIEW द ब्रोकन न्यूज: खबरों की दुनिया पर बनीं पैसा वसूल कहानी, दमदार परफॉर्मेंस
वेब सीरीज- द ब्रोकन न्यूज
निर्देशन- विनय वायकुल
कलाकार- सोनाली ब्रेंदे, जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर , फैजल राशिद. इंद्रनील सेन गुप्ता
यहां देखिए- जी5

किसी भी न्यूज चैनल का काम देश की जनता के पास खबरें पहुंचना होता है। कभी प्राइम टाइम तो कभी सनसनी खबर या फिर ब्रेकिंग न्यूज के जरिए। लेकिन न्यूज के पीछे की टूटी बिखरी और खतरे से भरी दुनिया का आलम क्या है इस हकीकत को देखने के लिए द ब्रोकन न्यूज बेहतर जरिया हो सकता है। द ब्रोकन न्यूज दो ऐसे मीडिया हाउस की कहानी है जहां सच को भी अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ता है। कैसे एक खबर. न्यूज रूम की कढ़ाई में उबाल मारती है , इसी को दिखाती हैं ये सीरीज।
2 मीडिया हाउस के बीच छिड़ी टीआरपी की जंंग कैसे एंटरनेटमेंट के साथ नाटकीय और दमदार अभिनय के साथ 8 एपिसोड तक पूरी तरह से बांध कर रखती है यह काबिलेतारीफ है। आवाज भारती और जोश 24/7 के बीच न्यूज और टीआरपी की जंग, मी टू, सेक्स रैकेट, मर्डर, के साथ ऑपरेशन अंबरेला का खुलासा अंत तक कहानी से दूर भागने नहीं देता है।
पहला एपिसोड मुलाकात सा मालूम होता है। इसके बाद दूसरे एपिसोड के बाद कहानी में आया उठाव कभी भी आपकी नजर निराशा से नीचे नहीं करेगा। ब्रोकन न्यूज सीरीज की कहानी बिना किसी हिचक के न्यूज दुनिया के पीछे का फेक टीआरपी खेल, राजनीतिक दबाव के साथ पत्रकारों के जीवन की हर उस हालात पर भी रोशनी डालता है जो कि न्यूज के बोझ के तले दबती जा रही है। कसी हुई राइटिंग के साथ संबित मिश्रा का स्क्रीनप्ले हर फ्रेम में आपके दिमाग को पकड़ कर रखता है।
जिस होशियारी से विनय वायकुल ने निर्देशन किया है वो इस सीरीज की गाठ को हर एपिसोड में मजबूत बना देती है। न्यूज, सनसनी,फेक टीआरपी, राजनीति, हत्या के बीच द ब्रोकन न्यूज की कहानी हर लेयर में पत्रकारों की उस जिंदगी की सच्चाई दिखाती है जो कि कैमरा और बूम माइक के बीच दम तोड़ती है। हालांकि सभी किरदारों की निजी जिंदगी के पन्ने खोलने के साथ अधूरा छोड़ दिया गया है। फिर भी न्यूज फ्लोर पर जिस वजन के साथ कहानी, किरदार और परफॅारमेंस ने अपनी पैठ जमा रखी है वो लाजवाब है।
अब बात करते हैं कलाकारों की। जयदीप अहलावत न्यूज एंकर और बॅास ,दिपांकर सान्याल की भूमिका में आपकी नजर खुद पर से हटने नहीं देते। अंत में तो दिपांपक सान्याल का किरदार आपको पूरी तरह से चौंका देता है। अमीना कुरैशी की भूमिका में सोनाली ब्रेंदे अपनी छाप छोड़ती हैं। श्रिया पिलगांवर रिपोर्टर राधा के किरदार में सीनियर एक्टर जयदीप अहलावत और सोनााली बेंद्रे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। राधा की भूमिका में श्रिया का दबंग अंदाज बेबाक और दमदार है। फैजल राशिद इंद्रनील सेन गुप्ता, मुग्धा गोडसे, शरद कपूर ने कम जगह में खुद के किरदार के साथ इंसाफ किया है।


Click it and Unblock the Notifications













