तलाक के बीच बाबा निराला से मिलने पहुंचे युजवेंद्र चहल, मांगी ये मन्नत, मिल गया आशीर्वाद

yuzvendra chahal aashram 3 bobby deol

Yuzvendra Chahal Met with Baba Nirala- एमएक्स प्लेयर की मशहूर वेब सीरीज आश्रम के सीजन 3 को लेकर चर्चा हो रही है। इस बदनाम आश्रम 3 के पार्ट 2 को लेकर लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

इस सीरीज में बॉबी देओल और अदिति पोहनकर लीड रोल में हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि युजवेंद्र चहल बाबा निराला के पास पहुंचे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

क्रिकेटर एक ख्वाहिश लेकर बाबा निराला के पास पहुंचे थे और बाबा निराला ने आशीर्वाद देकर उनकी मनोकामना पूरी कर दी है। गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल अपने तलाक को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होने हाल ही में धनश्री वर्मा से तलाक लिया था।

ओपनर बनने की ख्वाहिश

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इंडियन क्रिकेट टीम में एक बॉलर का हैसियत से खेलते हैं। लेकिन वो बाबा निराला के पास जाकर इच्छा जाहिर कर रहे हैं कि उनको ओपनर बनना है। इस वीडियो में बाबा निराला चहल से कहते हैं, ''बोलो क्या समस्या है?'' चहल कहते हैं, ''बाबा मुझे ओपनर बनना है।''

बाबा निराला- ''तो कर लो ओपन।'' चहल- ''बाबा मुझे कोई ओपन करने की नहीं देता। मैने सब जगह ट्राय किया है, प्लीज आप ही मुझे कोई राह दिखा दो।'' बाबा निराला- ''सदा ही जय।'' इसके बाद युजवेंद्र चहल ओपनर बन जाते हैं और बहुत सारी चीजें ओपन करते हुए दिख रहे हैं।

कब होगा रिलीज?

इस वीडियो में बॉबी देओल को द्वारा सीजन के रिलीज डेट का ऐलान करते हुए देखा जा सकता है। ये आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 रिलीज हो चुका है और लोग इसका आनंद ले रहे हैं। जी हां, आश्रम का ये पार्ट 27 फरवरी को रिलीज हो गया था।

बता दें कि आश्रम सीजन 3 के पार्ट 2 में काफी कुछ ऐसा देखने को मिलने वाला है जो कि अभी तक आपने नहीं देखा होगा। आप देखिए ये वीडियो कि वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X