YRF ने नए ओटीटी शो का किया ऐलान, वाणी कपूर और राज गुप्ता स्टारर 'मंडला मर्डर्स' हुई शुरू

Mandala Murders: यश राज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले, कंपनी ने अपने दूसरे ओटीटी शो की घोषणा की है, जो एक क्राइम थ्रिलर है। सीरीज का नाम है- मंडला मर्डर्स, जिसे मर्दानी 2 फेम निर्देशक गोपी पुरथन ने बनाया है। इस रोमांचक एंटरटेनर में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी और बेहद प्रशंसित शो गुल्लक फेम के वैभव राज गुप्ता सह-कलाकार के रूप में होंगें।
गुल्लक में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें पहली बार मुख्य अभिनेता के रूप में चुना गया है। मनन रावत, जो पहले वाईआरएफ की कई फिल्मों में एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं, इस सीरीज के सह-निर्देशक होंगे।
इन शहरों में होगी शूटिंग
निर्देशक गोपी 31 मार्च से उत्तर प्रदेश में लगभग एक महीने तक मंडला मर्डर्स की शूटिंग करेंगे, उसके बाद फिल्मिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए दिल्ली और फिर मुंबई जाएंगे। टीम यूपी के प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी में आकर्षक एवं मनोरम नज़ारों की शूटिंग करेगी। बड़े बजट का यह शो विशाल कैनवस और भव्य स्केल पर भारत के 5 अलग-अलग शहरों में शूट किया जाएगा।
वाणी कपूर, जिन्होंने अभिषेक कपूर की चंडीगढ़ करे आशिकी में एक ट्रांसजेंडर-लड़की के रूप में अपने शानदार और संवेदनशील प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता था, इस शो में फिर से अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। इसके साथ वो ओटीटी की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। मंडला मर्डर्स में सुरवीन चावला और जमील खान (गुल्लक) को भी मुख्य भूमिकाओं में लिया गया है।
यह मल्टी-सीज़न शो YRF के महत्वाकांक्षी ओटीटी संग्रह का एक हिस्सा है जिसमें पहले से ही 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित बहुप्रतीक्षित द रेलवे मेन शामिल है। इस सीरीज़ में आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस शो में उन बहादुर रेलकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई है जिन्होंने उस डरावनी और तबाही से भरी दुर्भाग्यपूर्ण रात में दर्जनों लोगों की जान बचाई थी।


Click it and Unblock the Notifications












