..................... You and Everything Else Review Korean Drama on Friendship Love and Life Full Story in Hindi - Hindi Filmibeat

Kdrama You and Everything Else Review: आखिरी सांस तक साथ निभाने वाली दोस्ती… लोगों के भी निकले आंसू!

You and Everything Else

Kdrama You and Everything Else Review: 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ नया के-ड्रामा 'यू एंड एवरीथिंग एल्स' इन दिनों काफी चर्चा में है। यह शो दोस्ती, प्यार, जलन और रिश्तों की जटिलता को बहुत ही खूबसूरती से दिखाता है। रिलीज से पहले ही इसके टीजर और प्रोमो वीडियो ने फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना दिया था।

कहानी दो दोस्तों की

इस सीरीज की कहानी दो लड़कियों- र्यू उन जंग (किम गो उन) और चोन संग योन (पार्क जी ह्यून) - के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों बचपन से ही दोस्त हैं, लेकिन उनकी दोस्ती हमेशा आसान नहीं रही। कभी प्यार, कभी जलन, कभी कॉम्पटीशन और कभी गुस्सा- इन सबने उनके रिश्ते को उतार-चढ़ाव भरा बना दिया।

जैसे-जैसे वे बड़ी होती हैं, उनके रास्ते अलग हो जाते हैं। उन जंग एक राइटर बन जाती है, जबकि संग योन फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर सफलता हासिल करती है।

दोस्ती की असली परीक्षा

सालों बाद, जब संग योन को लाइलाज बीमारी (कैंसर) का पता चलता है, तो वह अपनी दोस्त से आखिरी दिनों में साथ रहने की गुजारिश करती है। इसके बाद उनकी जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव किशोरावस्था से लेकर 20s, 30s और 40s तक- दर्शकों को देखने को मिलते हैं। यह सफर कभी हंसी-खुशी से भरा होता है तो कभी दर्द से। लेकिन यही उतार-चढ़ाव उनकी दोस्ती की असली गहराई को सामने लाते हैं।

सिर्फ दुख ही नहीं, छोटी-छोटी खुशियां भी

यह ड्रामा सिर्फ दुख और तकलीफों से भरी कहानी नहीं है। इसमें कई छोटे-छोटे खुशियों के पल भी हैं, जो लंबे रिश्तों की खूबसूरती को दिखाते हैं। कभी गहरी बातचीत, कभी हल्के-फुल्के लम्हे- ये सभी चीजें इसे और खास बनाती हैं।

खास अंदाज में रिलीज

'यू एंड एवरीथिंग एल्स' का प्रीमियर 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर हुआ। इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बाकी कई के-ड्रामाज की तरह इसे हर हफ्ते नहीं बल्कि एक साथ पूरे 15 एपिसोड्स रिलीज़ किए गए। यानी फैंस इसे बिना रुके, एक बार में बिंज-वॉच कर सकते हैं।

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X