झूठी शादी बना सच्चा प्यार, Would You Marry Me की कहानी ने बनाया दीवाना! कब और कहां देखें लेटेस्ट एपिसोड!

Would You Marry Me Kdrama

Would You Marry Me Kdrama Episode 3 Release Date: कोरियन ड्रामा के फैंस के लिए खुशखबरी है। 2025 का सबसे चर्चित शो Would You Marry Me अब अपने तीसरे एपिसोड के साथ लौट आया है। यह ड्रामा रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर चुका है। इसके ट्रेलर और टीजर ने दर्शकों को काफी एक्साइट कर दिया है, क्योंकि इसमें रोमांस, ह्यूमर, ट्विस्ट और यूनिक कैरेक्टर्स का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

फैंस का कहना है कि यह ड्रामा उन्हें इमोशन, कॉमेडी और सस्पेंस से भरी रोलरकोस्टर राइड पर ले जाएगा। शानदार स्टार कास्ट और मजेदार कहानी की वजह से Would You Marry Me 2025 का सबसे हिट K-Drama बन सकता है।

कहानी में क्या है खास?

Would You Marry Me की कहानी एक अलग तरह के "कॉन्ट्रैक्ट मैरिज" पर आधारित है। इसमें एक बेकरी के मालिक का वारिस और एक स्ट्रगल कर रही डिजाइनर 90 दिनों के लिए नकली शादी करते हैं। यह रिश्ता शुरू में एक सौदा होता है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच असली प्यार पनपने लगता है।

इस शो में रोमांस के साथ-साथ सेल्फ डिस्कवरी, रिश्तों की सच्चाई और भावनाओं का खूबसूरत कॉम्बिनेशन दिखाया गया है।

स्टार कास्ट के बारे में

ड्रामा में चोई वू-शिक (Choi Woo-shik) और जंग सो-मिन (Jung So-min) लीड रोल में हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। अन्य कलाकारों में शामिल हैं- बे ना-रा, हेओ जी-ना, शिन सियुल-गी, सियो बेम-जून, जंग ए-री, किम यंग-मिन, बैक जी-वून और यून बोक-इन, जिन्होंने कहानी में जान डाल दी है।

कैरेक्टर्स के बारे में

सीरीज में चोई वू-शिक एक ऐसे अमीर और घमंडी युवक का रोल निभा रहे हैं, जो एक फेमस बेकरी का वारिस है। दूसरी ओर, जंग सो-मिन एक टैलेंटेड डिजाइनर हैं, जिनकी सगाई टूट जाती है और वो एक हाउसिंग स्कैम में फंस जाती हैं।

उन्हें पता चलता है कि एक लग्जरी टाउनहाउस सिर्फ नए-नवेले शादीशुदा कपल के लिए है। ऐसे में वे झूठी शादी करने का फैसला करती हैं ताकि वह घर हासिल कर सकें। यहीं से शुरू होती है उनकी नकली शादी की असली कहानी, जिसमें रोमांस, कॉमेडी और ढेर सारे ट्विस्ट हैं।

कब और कहां देखें

फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। Would You Marry Me Episode 3 आज यानी 17 अक्टूबर को रिलीज हो गया है। दक्षिण कोरिया में यह ड्रामा हर वीकेंड रात 9:50 बजे (KST) SBS और Disney+ पर टेलीकास्ट होता है। वहीं, भारतीय दर्शक इसे शाम 6:20 बजे (IST) Dailymotion पर देख सकते हैं।

क्यों देखें यह ड्रामा?

इसमें रोमांस, ह्यूमर और इमोशन का परफेक्ट बैलेंस है। चोई वू-शिक और जंग सो-मिन की जोड़ी ऑन-स्क्रीन शानदार लगती है। कहानी में ट्विस्ट और यूनिक प्रेजेंटेशन इसे बाकी K-Dramas से अलग बनाते हैं। अगर आप रोमांटिक कॉमेडी और ड्रामा के फैन हैं, तो Would You Marry Me आपके लिए परफेक्ट वीकेंड शो साबित हो सकता है।

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X