फेक शादी का सच आया सामने! 'Would You Marry Me' के फिनाले में मचेगा बड़ा बवाल, कब और कहां देखें ये सीरीज

Would You Marry Me Kdrama finale

Would You Marry Me episode 11 and 12: इन दिनों दर्शकों के बीच कोरियन ड्रामा 'Would You Marry Me' (वुड यू मैरी मी) तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, जिसमें रोमांस, सस्पेंस और इमोशन्स का शानदार मेल देखने को मिल रहा है। अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या किम वू-जू को आखिरकार इंसाफ मिलेगा?

एपिसोड 11 और 12 के बारे में

सीरीज के आने वाले एपिसोड्स 11 और 12 में कई रहस्य खुलते दिखाई देंगे। कहानी में हैन-गू का असली चेहरा सबके सामने आता है। वह अपने गुनाहों के सबूत मिटाने की कोशिश करता है, लेकिन उसी वक्त वू-जू उसे रंगे हाथ पकड़ लेता है। पुलिस तुरंत हैन-गू को गिरफ्तार कर लेती है और वू-जू अदालत में अपने अंकल की सच्चाई सबके सामने रखता है।

ट्रायल के दौरान जज हैन-गू को कड़ी सजा सुनाते हैं, जिससे वह गुस्से में अपना नियंत्रण खो देता है। इस फैसले के बाद वू-जू अपने अंकल के धोखे से टूट जाता है। दूसरी ओर, मी-योन हैन-गू से तलाक लेने का फैसला करती है।

वहीं, वू-जू अपनी दादी को पूरी सच्चाई बताता है, जो अब होश में आ चुकी हैं। दादी फिर मे-री से मिलती हैं, और दोनों अपने रिश्ते व नकली शादी की सच्चाई साझा करते हैं। हालांकि, वे तय करते हैं कि ऑफिस में इस बात को गुप्त ही रखा जाएगा।

एक्स-बॉयफ्रेंड की वापसी

फिनाले में कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है जब मे-री का पुराना बॉयफ्रेंड वापस लौट आता है। जलन और गुस्से में वह दोनों से बदला लेने की ठान लेता है और मीडिया के सामने उनके फेक मैरिज का भंडाफोड़ कर देता है।

अब फैंस यह जानने के लिए बेसब्र हैं कि वू-जू और मे-री इस मुसीबत से कैसे बाहर निकलेंगे? क्या उनका रिश्ता अब भी कायम रहेगा या सब खत्म हो जाएगा?

फिनाले की रिलीज डेट

'Would You Marry Me' के आखिरी एपिसोड यानी एपिसोड 11 और 12, 14 और 15 नवंबर (शुक्रवार और शनिवार) को रिलीज किए जाएंगे। इंटरनेशनल दर्शक इस ड्रामा को Disney+ पर देख सकते हैं, जबकि भारत में दर्शक इसे Dailymotion पर देख पाएंगे। फिलहाल, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि यह शो Netflix या Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगा या नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X