वर्ल्डवाइड ब्लॉकबस्टर बार्बी और मेग 2: द ट्रेंच को अब OTT पर देख सकेंगे दर्शक, यहां जानें डिटेल्स

Barbie and Meg 2 The Trench Ott Release: ग्लोबल ब्लॉकबस्टर, बार्बी और मेग 2: द ट्रेंच के प्रीमियर के साथ प्राइम वीडियो भारत भर के फिल्म प्रेमियों के लिए दोहरी सौगात लेकर आ रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ हफ्तों के भीतर लॉन्च होने वाली, दोनों फिल्में प्राइम वीडियो पर 499 रुपये में रेंट पर उपलब्ध होंगी।
बता दें, फिल्म बार्बी की कहानी बार्बीलैंड के बारे में है, जिसमें मुख्य किरदार मार्गोट रॉबी ने निभाया है। ग्रेटा गेरविग द्वारा निर्देशित और नूह बाउम्बाच के साथ लिखित, बार्बी रिलीज़ होने पर एक कल्चरल फिनॉमिना बन गई, और साल की सबसे बड़ी बॉक्स-ऑफिस सफलताओं में से एक के रूप में उभरी। बार्बी अब प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है।
बार्बी ने भारत में 45 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 3875 करोड़ रुपये के साथ ब्लॉकबस्टर रही थी।
did we hear you say hi barbie? 💗👀
— prime video IN (@PrimeVideoIN) September 12, 2023
Barbie now available on #PrimeVideoStore, rent now pic.twitter.com/4ZQNPv4ccD
18 सितंबर से उपलब्ध होगी मेग 2
वहीं 2018 की फिल्म, द मेग की अगली कड़ी, मेग 2: द ट्रेंच जोनस टेलर (जेसन स्टैथम) पर आधारित है, जो एनवायरमेंटल क्राइम से लड़ने में शामिल रहे हैं, साथ ही मारियाना ट्रेंच के गहरे हिस्से की जांच में मैना वन की मदद भी करते हैं, जहां मेगालोडन की खोज की गई थी। जॉन होएबर, एरिच होएबर और डीन जॉर्जारिस की पटकथा पर बेन व्हीटली द्वारा निर्देशित, मेग 2: द ट्रेंच, स्टीव अल्टेन के 1999 के नॉवेल द ट्रेंच पर आधारित है, और रिलीज के बाद फिल्म को ग्लोबल बॉक्स-ऑफिस सफलता हासिल हुई थी। दर्शक इस एक्शन-एडवेंचर को 18 सितंबर से प्राइम वीडियो पर रेंट पर ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











