करोड़ों की बंपर कमाई के बाद 'द कश्मीर फाइल्स' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर, जानिए पूरी डिटेल
घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रीमियर करने जा रहा है। पलायन ड्रामा फिल्म हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई और इस फिल्म ने पैंडेमिक के बाद के समय में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। अ
ZEE5 पर अपने वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर के साथ जल्द ही फिल्म को 190+ देशों में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में दिखाया जाएगा।ज़ी स्टूडियो और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित, 'द कश्मीर फाइल्स' को विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है।

मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर सहित प्रतिभाशाली अभिनेताओं की टुकड़ी शामिल हैं। इस टाइटल पर खरा उतरते हुए, 'द कश्मीर फाइल्स' एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो इंटरव्यूज पर बेस्ड है।
यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात की एक दिल दहला देने वाली कहानी है और लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर सवाल उठाती है। फिल्म को समीक्षकों और प्रशंसकों से समान रूप से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। साथ ही फिल्म आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स समेत कई लोगों के साथ भावनात्मक तालमेल बिठाने में कामयाब हुई।
ZEE5 इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री मनीष कालरा ने ZEE5 पर 'द कश्मीर फाइल्स' के एक्सक्लूसिव प्रीमियर को लेकर कहा कि पिछले कुछ सालों में हमने सर्वश्रेष्ठ टैलेंट और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ साझेदारी करते हुए अपनी पेशकशों को तेज और विस्तारित किया है।
निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री कहते हैं, "द कश्मीर फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि एक भावना और एक आंदोलन है। मुझे खुशी है कि इस थिएट्रिकल रिलीज को दुनिया भर में इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और अब भारत के सबसे बड़े घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर अपने वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर के साथ, फिल्म अधिक लोगों तक पहुंचेगी और लाखों की संख्या में धूम मचाती रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications












