OTT पर छा गईं दीपिका पादुकोण, 'Pathaan' की 'रुबाई' की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

deepika padukone

Deepika Padukone fans praised her: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर 'पठान' 22 मार्च 2023 को एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और तब से ही फैंस दीपिका पादुकोण की खूबसूरती के दीवाने हुए जा रहे हैं। 'पठान' की रिलीज के साथ ही एक बार फिर दीपिका का सबसे हॉट अवतार इंटरनेट पर हर तरफ छा गया है।

यूजर्स ऐसा मान रहे हैं कि इस किरदार को कोई भी इतनी खूबसूरती से नहीं निभा सकता था और वो स्क्रीन पर अब तक की बेस्ट लुक में भी दिखी हैं। दीपिका के फैंस का भी कुछ यही मानना है जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया। आप भी देखें लोगों की प्रतिक्रियाएं।

"मैं पठान को फिर से देख रहा हूं, क्योंकि मैं दीपिका पादुकोण की सुंदरता पर ध्यान देना चाहता हूं!

"वह नजर किसी की भी जान ले सकती है''

"सॉरी मोहिनी लेकिन रुबाई की वॉक"

"पठान में #DeepikaPadukone को दिलकश रुबीना मोहसिन के रूप में पेश कर रहे हैं।

वो पसंद आई, शाहरुख के साथ उनकी केमिस्ट्री भी पसंद की। फिल्म भी पसंद आई !!

पठान में दीपिका पादुकोण की खूबसूरती देखते ही बनती है। फिल्म में जिस पल से ऑफिशर रुबाई के रूप में उनकी एंट्री होती हैं, उससे यह साफ हो जाता है कि वह अपने किरदार को पूरी तरह से जीने वाली हैं। खासकर के शुरुआत में ही 'बेशरम रंग' के साथ, फैंस अभिनेत्री के अब तक के सबसे हॉट गानों में से एक और साल के सबसे पसंदीदा गानों में से एक से सुपर एक्साइटेड हो रहे हैं। उसकी खूबसूरती और एक्टिंग एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हैं।

'पठान' को रिलीज हुए लगभग 8 सप्ताह हो चुके हैं लेकिन फैंस पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीपिका पादुकोण सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। साथ ही वो प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X