क्या इस बार OTT नहीं चैनल पर आएगा Lock Upp 2? कंगना रनौत के शो से जुड़ा आया नया अपडेट

kangana ranaut

Lock Upp 2 latest update: कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया गया रियलिटी शो 'लॉक अप' के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। पहले सीजन को मुनव्वर फारूकी ने जीता था। वहीं, अब दूसरे सीजन की भी जल्द ही शुरुआत होने वाली है। अब शो के प्रीमियर होने की तारीख भी सामने आ गई है। जल्द ही कंगना रनौत नए सीजन के साथ दर्शकों के सामने होंगी।

लेकिन, लेटेस्ट अपडेट ये है कि पिछली बार की तरह इस बार यह शो ओटीटी पर नहीं आएगा। मिली जानकारी के अनुसार यह शो इस बार जीटीवी पर प्रसारित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह सीजन पिछले सीजन के मुकाबले अधिक बड़ा और वाइल्ड होने वाला है। शो की शुरुआत 17 अप्रैल से होगी।

'लॉक अप' का पहला सीजन कई वजहों से सुर्खियों में रहा था। यह पहला शो है जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया है। लोगों ने बतौर होस्ट कंगना रनौत को काफी पसंद भी किया था। इस शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। इसकी तुलना सलमान खान के शो बिग बॉस से भी की गई थी। हालांकि, एकता कपूर और कंगना रनौत ने इसे बेबुनियाद बताया था।

शो के दूसरे सीजन में 17 प्रतिभागी के हिस्सा लेने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, अब तक इससे जुड़ी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कई रिपोर्ट की मानें तो यह शो भी बिग बॉस की तरह 90 दिनों का होगा। शो में भाग लेने को लेकर कई बड़े सितारों के नाम सामने आए हैं।

हालांकि, प्रियंका चहर चौधरी, निमृत कौर अहलूवालिया, उमर रियाज और दिव्या अग्रवाल जैसे कई स्टार्स ने शो में भाग लेने से इनकार कर दिया है। वहीं, कई सेलेब्स के नाम पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। इनमें राखी सावंत, सौंदर्या शर्मा का नाम प्रमुख तौर पर लिया जा रहा है।

Read more about: lock upp 2 kangana ranaut ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X