कौन हैं सुविंदर विक्की? 50 की उम्र में 'कोहरा' से किया है तगड़ा धमाका, दिलचस्प है सफर!

suvinder vicky, kohrra

कोहरा.. जी हां, इस सीरीज से सामने आकर धमाका करने वाले अभिनेता सुविंदर विक्की अब खबरों का हिस्सा हैं और नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में सुविंदर को काफी पसंद किया जा रहा है। कोहरा एक क्राइम सीरीज है और उनका किरदार बेहद अहम है।

इसकी रिलीज के बाद लोग अभिनेता सुविंदर के बारे में जानना चाहते हैं। इस सीरीज के बारे में बात करें तो सुविंदर विक्की एक स्थानीय पुलिसकर्मी बलबीर की भूमिका निभाते हैं, जो मामले की जांच कर रहा है। हालांकि सवाल ये है कि कौन हैं सुविंदर विक्की और हाल ही में इतनी चर्चा में क्यों हैं?

कौन हैं सुविंदर विक्की?

सुविंदर विक्की की उम्र 50 साल ही और कुछ समय पहले ही उन्होने नेटफ्लिक्स की सीरीज में धमाका किया है। हरियाणा के सिरसा में पैदा हुए सुविंदर विक्की ने 2000 के दशक के समय शुरुआत की और इस दौरान उनके एक पंजाबी फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म का नाम देस होया परदेस था और सुविंदर ने काफी शानदार काम किया था।

पंजाबी इंडस्ट्री में सुविंदर करीब 10 साल तक थे और इसके बाद उनको शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब में देखा गया था। फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था लेकिन सुविंदर को कोई खास पहचान नहीं मिली थी। फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे। हालांकि अब उनके नाम की चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि अब वो नए आयाम पाएंगे।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

हालांकि सुविंदर के आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन इतना तय है कि अब वो कई सीरीज का हिस्सा बनेंगे। कोहरा से उनके वेब सीरीज करियर की शुरुआत हो चुकी है। लोग उनको पसंद कर रहे हैं और वो बेहतरीन पर्सनालिटी वाले इंसान हैं।

Read more about: suvinder vicky kohrra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X