कौन हैं भूपेंद्र जड़ावत? जिन्होंने 'मटका किंग' में मचाया धमाल, अब फैन्स के दिलों पर कर रहे राज!
Who Is Bhupendra Jadawat: इस समय विजय वर्मा की वेब सीरीज मटका किंग काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। यह एक क्राईम ड्रामा सीरीज है जिसको 17 अप्रैल 2026 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। वेब सीरीज की कहानी लोगों को काफी पसंद भी आई। लेकिन इसमें अभिनेता भूपेंद्र जड़ावत ने भी अहम किरदार निभाया है। इसके बाद में उनकी परफॉर्मेंस की खूब चर्चा हो रही है तो चलिए आज हम जानेंगे कि भूपेंद्र जड़ावत कौन है।

राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं भूपेंद्र जड़ावत
भूपेंद्र जड़ावत की बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म 26 अगस्त 1996 में राजस्थान के कोटा में हुआ था। उनका बचपन और शुरुआती जीवन कोटा में ही व्यतीत हुआ। उन्होंने आगे की पढ़ाई करने के लिए जयपुर की यूनिवर्सिटी ऑफ़ राजस्थान को चुनाव और यहीं से ग्रेजुएशन किया।
भूपेंद्र जड़ावत की एजुकेशन क्वालीफिकेशन
भूपेंद्र जड़ावत बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। जिसकी वजह से उन्होंने जयपुर में एक थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद में एक्टिंग सीखने के लिए उन्होंने नेशनल स्कूल आफ ड्रामा ज्वाइन किया और 2017 का बैच का हिस्सा बने। पढ़ाई पूरी करने के बाद में उन्होंने खुद का थिएटर ग्रुप द रेड मार्क भी शुरू किया था। जहां पर उन्होंने कई सारे नाटकों में भाग लिया और विज्ञापनों में भी काम किया। लेकिन बाद में उन्होंने स्क्रीन पर काम करना शुरू किया।
शुरू किया खुद का थिएटर ग्रुप
नेशनल स्कूल का ड्रामा से पास आउट हो जाने के बाद में भूपेंद्र पृथ्वी प्लेज का हिस्सा बन गए थे। उन्होंने मनमाना स्क्वायर नाम का नाटक में अभिनय किया। साथ ही इसका निर्देशन भी किया था और इसके लिए उनको थेस्पो फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था।
भूपेंद्र जड़ावत की फिल्में
अगर हम फिल्मों की बात करते हैं तो आपको बता दें कि भूपेंद्र जड़ावत को पहला मौका क्लास ऑफ 83 से मिला था। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में पहले नॉमिनेशंस भी मिला। इसके बाद में वह मॉडर्न लव मुंबई के रातरानी एपिसोड में भी दिखाई दिए थे। साथ ही इत्तू सी बात में भी उन्होंने अभिनय किया था। आर्या 3 और कोटा जंक्शन जैसी वेब सीरीज में भी उनको देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications