When Life Gives You Tangerines देख लिया, तो जरूर देखें ये 5 कोरियन ड्रामा, भूल जाएंगे बॉलीवुड-हॉलीवुड

Highest Rated Must Watch Korean Drama: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दुनिया भर का कंटेंट मौजूद रहता है ऐसे में ज्यादा च्वाइसेस के कारण ज्यादा कनफ्यूजन भी दर्शकों को रहता है कि क्या देखें और क्या ना देखें। इन दिनों भारतीय दर्शकों में कोरियन ड्रामा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में हालिया रिलीज के ड्रामा When Life Gives You Tangerines ने नेटफ्लिक्स पर व्यूज और रेटिंग के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।
तमाम लोगों का कहना है कि इससे अच्छा ड्रामा उन्होंने कभी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नहीं देखा है। When Life Gives You Tangerines को आईएमडीबी की ओर से 10 में से 9.2 रेटिंग दी गई है। अगर आप भी कोरियन ड्रामा के फैन हुए जा रहे हैं और When Life Gives You Tangerines देख चुके हैं तो आज हम आपको हाईएस्ट रेटेड मस्ट वॉच कोरियर ड्रामा की लिस्ट लेकर आए हैं। यहां देखिए उन पांच मस्ट वॉच के ड्रामा की लिस्ट जिन्हें आप अपना मंथली नेटफ्लिक्स खत्म होने से पहले निपटा लीजिए।
Queen of Tears
कोरियन ड्रामा नेटफ्लिक्स का मस्ट वॉच कोरियन ड्रामा है जिसने 689 मिलियन घंटे की व्यूअरशिप का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। 16 एपिसोड की इस सीरीज को आईएडीबी ने 10 में से 8.2 रेटिंग दी है। इस सीरीज में किम सू ह्यून, किम जी वोन, पार्क सुंग हून, क्वाक डोंग योन, ली जूबिन लीड स्टार कास्ट में है। सीरीज की कहानी की बात करे तो अमीर लड़की की छोटे शहर के लड़के से उसकी शादी हो जाती है। शादी के बाद दोनों की जिंदगी बड़े मुश्किल दौर से गुजरती है। इस कपल की लाइफ में जो-जो मोड़ आते हैं और अपने प्यार को बनाए रखने के लिए दोनों क्या-क्या करते हैं, ये स्ट्रगल स्टोरी ड्रामे में दिखाई गई है।
It's okay to not be okay
यह एक बहुत ही पॉपुलर और फेमस कोरियन वेब सीरीज है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 'इट्स ओके टू नॉट बी ओके' न केवल रोमांस बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और हीलिंग की भी एक महत्वपूर्ण कहानी है। इसमें दो टूटे हुए लोगों की कहानी है, जो एक-दूसरे की जिंदगी को बदलते हैं। आईएमडीबी ने इस 10 में से 8.6 रेटिंग दी है।
Reply 1988
ये कोरियन मस्ट वॉच ड्रामा सियोल के एक छोटे से मोहल्ले में एक हाई स्कूल की प्रेम कहानी जो 1980 के दशक की याद दिला देगी। साल 2015 में रिलीज हुए इस ड्रामा को आईएमडीबी ने 10 में से 9 रेटिंग दी है।
My Mister
माई मिस्टर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 40 वर्ष की उम्र का एक व्यक्ति जीवन के भार को झेलता हुआ दिखता है। वहीं 20 साल की एक महिला विभिन्न अनुभवों से गुजरती रहती है, लेकिन अपने जीवन के बोझ को भी झेलती है। पुरुष और महिला एक दूसरे की मदद करने के लिए एकजुट होते हैं। इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आईएमडीबी ने इसे 10 में से 9 रेटिंग दी है।
Crash Landing on You
क्रैश लैंडिंग ऑन यू नेटफ्लिक्स पर ह्यून बिन, सोन ये-जिन, किम जंग-ह्यून और सेओ जी-हाई स्टारर एक हिंदी-डब कोरियाई ड्रामा में से एक है। इस कोरियन ड्रामा को 8.7 रेटिंग मिल चुकी है। इस ड्रामा को पार्क जी-यून द्वारा लिखा गया है और ली जियोंग-हायो द्वारा निर्देशित किया गया है। आईएमडीबी ने इसे 10 में से 8.7 रेटिंग दी है।


Click it and Unblock the Notifications