सुपरहिट वेब सीरीज में एक्टर्स के साथ हैवानियत भरा सुलूक, मुंडवाए बाल, ठंड में भी तड़पाया, बनाए रखा कैदी!

When Life Gives You Tangerines Controversy: IU और पार्क बो गम की नई नेटफ्लिक्स सीरीज 'When Life Gives You Tangerines' ने दुनियाभर में खूब तारीफें बटोरी हैं। इसे हाल के समय के सबसे बेहतरीन कोरियन ड्रामा में गिना जा रहा है।
इतनी तारीफें हासिल करने के बाद अब यह शो गलत वजहों से चर्चा में आ गया है। शो में काम करने वाले कई लोग बता रहे हैं कि सेट पर उनके साथ बहुत खराब व्यवहार किया गया।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
एक सोशल मीडिया यूजर ने सबसे पहले शिकायत की कि शो की प्रोडक्शन टीम ने उनके दिए गए प्रॉप्स (जैसे कि पुरानी बसें और बड़े सेट के सामान) को गलत तरीके से इस्तेमाल किया और उन्हें नुकसान पहुंचाया। उस यूज़र ने लिखा- "हमारे लोग सेट पर मौजूद थे ताकि ये सामान ठीक से इस्तेमाल हो सके, क्योंकि टीम को चलाना नहीं आता था। लेकिन उन्होंने हमारे सामान को तोड़-फोड़ दिया। हमने सबूत के लिए फोटो भी ली हैं।"
कलाकारों की शिकायत
इसके बाद कई एक्स्ट्रा कलाकारों (जो बैकग्राउंड में नजर आते हैं) ने भी अपनी परेशानी बतानी शुरू की। एक एक्स्ट्रा कलाकार ने सोशल मीडिया पर लिखा- "हमें सिर मुंडवाने के लिए मजबूर किया गया। यह नेटफ्लिक्स का शो है लेकिन फिर भी कुछ भी फैसिलिटी नहीं दी गई। वे सिर्फ लीड एक्टर्स पर ही खर्च करना चाहते थे।"
एक और कलाकार ने बताया- "सर्दियों के मौसम में बुजुर्ग कलाकारों को बिना गरम कपड़ों के खड़ा किया गया। हमें खाना भी ठीक से नहीं मिला। एक आम होटल में भेजकर 30 मिनट में खाना खत्म करने को कहा गया। हमें अंदर गर्म कपड़े पहनने की इजाजत भी नहीं दी, क्योंकि इससे कॉस्ट्यूम की फिटिंग बिगड़ती।" एक एक्टर ने तो यह भी कहा कि उनके साथ गुलामों जैसा बर्ताव किया गया।
नेटफ्लिक्स का रिएक्शन
जब ये सारी बातें सोशल मीडिया पर फैल गईं, तो लोगों ने शो बनाने वालों और नेटफ्लिक्स पर खूब गुस्सा निकाला। उन्होंने पूछा कि इतने बड़े बजट वाले शो में आम कलाकारों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया गया? हालांकि IU और पार्क बो गम जैसे मुख्य कलाकारों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन नेटफ्लिक्स ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा- "हम कोरियन प्रोडक्शन टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम पूरी तरह जांच करेंगे और भविष्य में ऐसी गलतियाँ न हों, इसके लिए कदम उठाएंगे।"
आगे की कहानी
'When Life Gives You Tangerines' एक हिट शो है, लेकिन सेट पर काम करने वालों की शिकायतें चिंता बढ़ाने वाली हैं। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि नेटफ्लिक्स इस पर क्या कार्रवाई करता है और पीड़ितों को न्याय दिला पाता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications