Wednesday की धमाकेदार वापसी! सीजन 2 पार्ट 2 में खुलेंगे नए रहस्य, जाने कब और कहां देखें ये धांसू वेब सीरीज

Wednesday Season 2 Part 2 release date India: जेना ओर्टेगा (Jenna Ortega) की पॉपुलर सीरीज Wednesday का दूसरा पार्ट अब जल्द ही रिलीज होने वाला है। अगस्त में सीजन 2 का पहला पार्ट आया था, जिसमें चार एपिसोड देखने को मिले थे। इस बार Wednesday, Nevermore Academy में बतौर हीरोइन लौटती है, क्योंकि पहले सीजन में उसने ही सभी को बचाया था।
दो हिस्सों में रिलीज हुई सीरीज
मेकर्स ने इस बार सीजन 2 को दो भागों में रिलीज करने का फैसला किया है। अब Wednesday Season 2 Part 2 आपको 3 सितंबर से Netflix पर देखने को मिलेगा। इसमें भी चार नए एपिसोड होंगे।
रिलीज टाइम (देश के हिसाब से)
भारत - दोपहर 12:30 बजे
यूके - सुबह 8 बजे
ब्राजील - सुबह 4 बजे
सेंट्रल यूरोप - सुबह 9 बजे
ऑस्ट्रेलिया - शाम 5 बजे
न्यूजीलैंड - शाम 7 बजे
एपिसोड के नाम
Netflix ने सोशल मीडिया पर इस पार्ट के एपिसोड टाइटल्स भी शेयर किए हैं:
Hyde and Woe Seek
Woe Thyself
Woe Me The Money
This Means Woe
इसके साथ ही नए एपिसोड्स की झलक दिखाते हुए कुछ स्टिल्स भी रिलीज किए गए हैं।
पिछले पार्ट का अंत कहां हुआ था?
सीजन 2 पार्ट 1 का एंड काफी सस्पेंस भरा रहा। इसमें Tyler/Hyde, Wednesday को Willow Hill की खिड़की से नीचे फेंक देता है और वह अस्पताल पहुंच जाती है। आने वाले एपिसोड्स में दिखेगा कि Wednesday वहां से ठीक होकर अपने मिशन पर लौटती है और Enid को बचाने की कोशिश करती है। इस दौरान उसकी मुलाकात पूर्व प्रिंसिपल Larissa Weems से होती है, जो अब एक आत्मिक गाइड बनकर उसका साथ देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











