7 एपिसोड्स की इस वेब सीरीज को बनाने में लगे थे 6 साल, मिला था इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड, IMDb पर है 8.5 रेटिंग

Web Series

Best OTT Web Series: अगर आप सस्पेंस और सच्ची घटनाओं पर बनी हिंदी क्राइम सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद 'दिल्ली क्राइम' आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यह सीरीज केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब तारीफें बटोर चुकी है।

निर्भया केस पर आधारित है वेब सीरीज

खास बात यह है कि इसे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड भी मिल चुका है, जो किसी भी भारतीय वेब सीरीज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस वेब सीरीज की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, जो दिल्ली में हुए निर्भया केस से जुड़ी है। यह एक ऐसा मामला था जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

सीरीज के बारे में

'दिल्ली क्राइम' का पहला सीजन इसी दर्दनाक घटना पर आधारित है और इसे बेहद संवेदनशील ढंग से फिल्माया गया है। इस सीरीज का डायरेक्शन रिशी मेहता ने किया है, जिन्होंने कहानी को बहुत ही गंभीरता और गहराई के साथ पेश किया है।

शेफाली शाह ने किया बेहतरीन काम

इस वेब सीरीज के लीड रोल में हैं शेफाली शाह, जो सीरीज में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का कैरेक्टर निभा रही हैं। वो इस वीभत्स अपराध के दोषियों को पकड़ने की जिम्मेदारी निभाती हैं। उनकी एक्टिंग इतनी दमदार है कि कई सीन देखकर आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

एक्टिंग ने सीरीज में डाला दम

इस सीरीज में और भी कई बेहतरीन कलाकार हैं, जैसे- राजेश तैलंग, रसिका दुग्गल, अनुराग अरोड़ा और आदिल हुसैन, जिनकी एक्टिंग इस वेब सीरीज को और भी स्ट्रॉन्ग बनाती है।

साल 2019 में रिलीज हुई थी वेब सीरीज

2019 में रिलीज हुए इसके पहले सीजन में कुल 7 एपिसोड्स हैं, जो दर्शकों को शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखते हैं। इसने 48वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में 'बेस्ट ड्रामा सीरीज' का टाइटल जीता था, जो भारतीय कंटेंट के लिए गर्व की बात है।

अगर आपने अभी तक 'दिल्ली क्राइम' नहीं देखी है, तो इसे जरूर देखें। यह सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि एक एक्सपीरिएंस है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।

More from Filmibeat

Read more about: delhi crime
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X