War 2 OTT Release Date & Time: इस ओटीटी पर रिलीज हो रही है 400 करोड़ की सुपरफ्लॉप फिल्म, BO पर नहीं निकाल पाई

War 2 OTT Release Date amp amp Time

War 2 OTT Release Date & Time: सुपरस्टार ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे बड़े सितारों से सजी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। जिन्होंने इस फिल्म को थियेटर्स पर नहीं देखा उनके लिए गुड न्यूज़ है कि ये फिल्म अब अपनी ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

War 2 Netflix Release Date

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने 'वॉर 2' के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं। अगर ताज़ा जानकारी की मानें तो फिल्म को 9 अक्टूबर 2025 से हिंदी, तेलुगु समेत अन्य भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। हालांकि, प्रोड्यूसर्स की ओर से अभी तक इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

War 2 Star Caste

'वॉर 2' में अनिल कपूर, आशुतोष राणा और अरिस्टा मेहता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी है, जिसे 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड के मौके पर वर्ल्ड वाइड रिलीज़ किया गया था। रिलीज़ के समय फिल्म को लोकेश कनगराज की 'कुली' से कड़ी टक्कर मिली, जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे।

फिल्म का म्यूजिक प्रितम, संचित बल्हारा और अंकित बल्हारा ने तैयार किया है, जबकि स्क्रिप्ट लिखने का जिम्मा श्रिधर राघवन और अब्बास टायरवाला ने संभाला।

War 3 Trailer

कहानी में, एक पूर्व रॉ एजेंट कबीर धालीवाल के बागी बनने के बाद देश की सुरक्षा को खतरा पैदा हो जाता है। इस खतरे से निपटने की ज़िम्मेदारी एक स्पेशल यूनिट ऑफिसर विक्रम चेलापथी को दी जाती है।

War 2 Box Office Report

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन ना करने के बावजूद, 'वॉर 2' 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। अनुमान है कि फिल्म लगभग 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन भारत में इसका नेट कलेक्शन 244.29 करोड़ रुपये रहा और वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 355.1 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

More from Filmibeat

Read more about: war 2 hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X