33 देश और 35 भारतीय शहरों में ये एक्टर- कॉमेडियन करेंगे परफॉर्म, सबसे बड़े वर्ल्ड टूर के साथ हंसी का डोज़!

By Filmibeat Desk
vir-das-announces-the-biggest-world-tour-by-an-indian-comedian-till-date-to-visit-33-countries

Vir Das's Mind Fool world tour: भारत के ग्लोबल स्तर पर प्रशंसित कॉमेडियन वीर दास ने 'माइंड फ़ूल' नाम से अपने अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी वर्ल्ड टूर का खुलासा किया है। हाल के वर्षों में वीर दास ने दुनिया के टॉप ग्लोबल कॉमेडियंस में से एक के रूप में जगह बनायी है। ऐसे में उनका यह वर्ल्ड टूक भारत के कॉमेडी सीन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

33 देशों में फैला 'माइंड फ़ूल' वर्ल्ड टूर वीर दास को दुनिया भर के कुछ सबसे प्रतिष्ठित लोकेशंस पर परफॉर्म किया जाना है। दर्शक न्यूयॉर्क में कार्नेगी हॉल, सिडनी में ओपेरा हाउस, लंदन में अपोलो, वाशिंगटन डीसी में कैनेडी सेंटर, दुबई में दुबई ओपेरा और सिंगापुर में एस्प्लेनेड सहित कुछ पॉपुलर लोकेशंस पर परफॉमेंस की उम्मीद कर सकते हैं।

33 देश और 35 शहरों में करेंगे परफॉर्म

इसके अलावा यह टूर मेलबोर्न, जकार्ता, सिएटल, कायरो, मस्कट, टोक्यो, ऑकलैंड और कई अन्य शहरों में वीर दास के अनूठे कॉमेडी ब्रांड का प्रदर्शन करते हुए कई अन्य शहरों में भी जाएगा। अपनी ग्लोबल पहुंच के अलावा, यह टूर 35 भारतीय शहरों के साथ सफर शुरु करेगा, जो देश भर के दर्शकों के लिए हंसी और खुशी लाएगा।

सितंबर 2023 से शुरु होकर जून 2024 तक चलेगा टूर

सितंबर 2023 में शुरू होने वाला माइंड फ़ूल टूर एक असाधारण अनुभव होने का वादा करता है जो दुनिया भर के कॉमेडी प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देगा। ये टूर 2024 के मध्य तक चलने वाला है।

वीर दास ने कहा, "मैं माइंड फ़ूल वर्ल्ड टूर पर जाने के लिए बेहद उत्साहित हूं, जो भारतीय कॉमेडी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने वाला है। एक अंतरराष्ट्रीय हास्य अभिनेता के रूप में पहचाना जाना और कार्नेगी हॉल, ओपेरा हाउस, द अपोलो और द कैनेडी सेंटर जैसे प्रसिद्ध स्थानों पर परफॉर्म करने का अवसर पाना सौभाग्य की बात है। यह टूर सिर्फ मेरे बारे में नहीं है; यह भारतीय कॉमेडी जगत की अविश्वसनीय प्रतिभा को सामने लाने के बारे में है।"

More from Filmibeat

Read more about: vir das
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X