..................... कमाल कर गयी विनीत कुमार सिंह की रंगबाज़ी - रंगबाज़ 3 के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड का जीता ख़िताब | Vineet Kumar Singh wins the Best Actor Award for ‘Rangbaaz 3’ at ZEE RISHTEY AWARDS - Hindi Filmibeat

कमाल कर गयी विनीत कुमार सिंह की रंगबाज़ी - रंगबाज़ 3 के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड का जीता ख़िताब

vineet-kumar-singh-wins-the-best-actor-award-for-rangbaaz-3-at-zee-rishtey-awards

विनीत कुमार सिंह अभिनय के क्षेत्र में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कौशल के लिए जाने जाते हैं। वह बैक टू बैक अपने शानदार अभिनय से इंडस्ट्री में अपनी जगह पक्की कर रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने अभिनय कौशल से कभी भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया है।

विनीत कुमार सिंह ने फिल्म मुक्केबाज़ की सफलता के बाद इंडस्ट्री दमदार पकड़ बना ली थी। वहीं, हाल ही में रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ रंगबाज़ 3 में उन्होंने हारून शाह अली बेग की भूमिका निभाई थी, जिसे लोगों का अपार प्यार मिला। यह प्यार विनीत के लिए सफलता के रूप में बदल गयी, जब ज़ी रिश्ते अवार्ड में रंगबाज़ 3 के लिए एक्टर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड से सम्मानित किया।

रंगबाज़ 3 बिहार के एक गैंगस्टर से राजनेता बने व्यक्ति की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। हारून शाह अली बेग, जिसे साहेब के नाम से भी जाना जाता है, इस काल्पनिक संस्करण में अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने इस किरदार को निभाया था। यह शो बिहार के एक छोटे से शहर से साहेब की यात्रा को दर्शाता है और कैसे वह राज्य के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक बन गया।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त करने पर आभार व्यक्त करते हुए, विनीत कुमार सिंह ने अपने ट्विटर पर लिखा, "इस पुरस्कार के लिए कंसीडर करने और मुझे रंगबाज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब देने के लिए धन्यवाद। मैं इस समय बेहद अभिभूत और खुश महसूस कर रहा हूं। धन्यवाद, सभी प्रशंसकों और दर्शकों का जिन्होंने इस सीरीज को पसंद किया है और इसके प्रति अपना समर्थन दिखाया है और मुझे इस शानदार श्रृंखला का हिस्सा बनने के लिए रंगबाज के निर्माता, लेखक, शो रनर, निर्देशक, चालक दल और कलाकारों को बहुत-बहुत धन्यवाद जो हमेशा मेरी मदद करते हैं और हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करते हैं। यह आप सभी के कारण ही संभव है। धन्यवाद Zee5। Zee5 की रचनात्मक टीम को धन्यवाद।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X