Phir Aayi Haseen Dillruba में अपने किरदार को लेकर विक्रांत मैसी ने किया बड़ा खुलासा, बोले- अब रिशु...

Phir Aayi Haseen Dillruba

Phir Aayi Haseen Dillruba: मच अवेटेड फिल्म में से एक है 'फिर आई हसीन दिलरुबा' बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट काफी पास है। विक्रांत मैसी और तापसी की यह फिल्म 9 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। ऐसे में फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने किरदार के बारे में कुछ जानकारी शेयर की है। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो बेहद दिलचस्प है जिसमें दर्शक ड्रामे के साथ सस्पेंस की झलक भी देख पा रहे हैं। सीक्वल में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और शनि कौशल जैसे दमदार स्टार्स को कास्ट किया गया है। जो फिल्म के पहले पार्ट से ज्यादा उसके सीक्वल के थ्रिलिंग होने का वादा करते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में, फैंस को यह देखने को मिलता है कि उनके पसंदीदा किरदार कितने बदल चुके हैं। जहां, तापसी पन्नू उर्फ रानी हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं सनी कौशल के किरदार अभिमन्यु की शुरूआत कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएगी। हालांकि, सीक्वल में सभी का ध्यान अगर किसी चीज ने खींचा है, तो वह है विक्रांत मैसी का किरदार रिशु। बता दें कि इस बार उनका किरदार एक दम अलग देखने को मिल रहा है।

एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि पहली फिल्म की तुलना में अब काफी बड़ा बदलाव आने वाला है। "रिशु के किरदार में पहली फिल्म के मुकाबले सीक्वल में काफी बदलाव आया है। अब वह अपने सिचुएशन पर रिएक्ट कर रहा है। कहानी वहीं से आगे बढ़ रही है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, और यह दिखाता है कि वह सेकंड हाफ में कैसे बदल गया। लेकिन कहानी का कोर वही है। वह अपनी पत्नी रानी (तापसी का किरदार) से पागलों की तरह प्यार करता है। सच्चाई यह है वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है।"

विक्रांत मैसी का कहना है कि 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की कहानी "तेज, पागलपन से भरी और ओरिजिनल से ज्यादा एंटरटेनिंग" होगी। विक्रांत मैसी ने फिल्म की रिलीज को लेकर अपने उत्साह और फैंस के इस फ्रेंचाइजी के साथ मजबूत कनेक्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक बहुत अच्छी तरह से अपनाई और बहुत पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइज़ी है, ऐसे में हमें उम्मीद है कि इसका प्यार बरकरार रहेगा और लोग वापस आकर इस फिल्म को देखेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X