प्राइम वीडियो ने विजय सेतुपति के फैंस को दिया तोहफा, जारी किया फर्जी से उनका कैरेक्टर वीडियो

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय सेतुपति आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर विजय सेतुपति के प्रशंसक उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। विजय सेतुपति तमिलनाडु के रहने वाले हैं और अपनी धारदार अभिनय के दम पर उन्होंने अपनी पहचान कायम की है। विजय सेतुपति की हर फिल्म में उनका किरदार और अभिनय इतना दमदार होता है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आती है।
विजय सेतुपति को अब बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया है। विजय सेतुपति शाहरुख खान के साथ 'जवान' फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं, जल्द ही शाहिद कपूर के साथ उनकी 'फर्जी' सीरीज रिलीज होने वाली है। वहीं, विजय सेतुपति के जन्मदिन पर, प्राइम वीडियो ने उनकी अपकमिंग क्राइम थ्रिलर 'फर्ज़ी' का एक दिलचस्प वीडियो जारी किया है।
our admiration for @VijaySethuOffl can never be #Farzi 💯♥️#FarziOnPrime, Feb 10 pic.twitter.com/4fFJGzNXoZ
— prime video IN (@PrimeVideoIN) January 16, 2023
इस कैरेक्टर वीडियो में अभिनेता को सुपरकॉप माइकल के रूप में दिखाया गया है, जो शाहिद कपूर द्वारा निभाए गए कॉन-आर्टिस्ट सनी की तलाश में है। जारी वीडियो में एक तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर के जीवन की झलक दिखाई गई है, जो देश से जालसाजी के नेटवर्क को खत्म करने पर उतारू है और इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। जहां यह जांबाज पुलिस वाला मनसुख (के के मेनन) एंड आर्टिस्ट को पकड़ने की तैयारी कर रहा है।
वहीं उसकी मिलनसार हरकतों को नजरअंदाज कर पाना मुश्किल है। थिरकने वाले बैकग्राउंड म्यूजिक से भरपूर यह वीडियो दुनिया भर में उनके प्रशंसकों और दर्शकों के लिए एक परफेक्ट विजुअल ट्रीट है। 'फर्ज़ी' राज और डीके के सिग्नेचर ह्यूमर के साथ आठ-एपिसोड की एक क्राइम थ्रिलर है, जिसे एक क्लेवर अंडरडॉग स्ट्रीट आर्टिस्ट की नज़र से बताया गया।
'फर्जी' में दिखाया गया है कि, एलीट क्लास का पक्ष लेने वाले सिस्टम को फेल करने की कोशिश कर रहा है। इस सीरीज का प्रीमियर 10 फरवरी से प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।


Click it and Unblock the Notifications











