अमेज़न प्राइम वीडियो के क्रैश कोर्स के डायरेक्टर विजय मौर्य ने की दिल की बात- मेरे लिए बड़ा मौका

By Filmibeat Desk

प्रतिभाशाली यंग स्टार कास्ट से भरी अमेजन प्राइम वीडियो की क्रैश कोर्स एक ऐसी सीरीज है जो मुख्य रूप से स्टूडेंट्स के जीवन के विभिन्न पहलुओं को सामने लाते हुए अपील करती है। हमेशा अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले विजय मौर्य इस सीरीज में बतौर निर्देशक आ रहे हैं।क्रैश कोर्स का निर्देशन करने वाले विजय मौर्य, जो एक एक्टर भी हैं, ने इस सीरीज के जरिए बतौर निर्देशक एक अलग ही अनुभव किया हैं।

इस पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने शेयर किया, "नहीं, मैंने अपने अंदर के अभिनेता को नियंत्रित नहीं किया। जब मैं अपने अभिनेता को बताता हूं तो मैं आखिरकार उनके सभी किरदारो को निभाता हूं। लेकिन निर्देशक होना ज्यादा मजेदार है क्योंकि आपको सभी किरदार निभाने को मिलते हैं। अनु सर को निर्देशित करना इतना बड़ा अवसर है।

Vijay Maurya

मैं उन्हें बचपन से देख रहा हूं, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे अब तक के सबसे शानदार अभिनेता हैं, अगर मैं जोड़ूं तो उनके पास है अच्छी भूमिकाएं और फिल्में करने की भूख, जो एक अभिनेता के रूप में मेरे पास भी है। मनीष जी ने मुझे सीन्स को सुधारने की स्वतंत्रता दी, एक निर्देशक होने के नाते मैं स्थिति के अनुसार ऐसा करने में सक्षम था।

इसने मुझे खुद को निर्देशन में बिजी रखने में इंडल्ज किया।"क्रैश कोर्स का प्रीमियर 5 अगस्त, 2022 से भारत में और दुनिया भर के 240 अन्य देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।क्रैश कोर्स - मनीष हरिप्रसाद द्वारा रचित, विजय मौर्य द्वारा निर्देशित और ओवलेट फिल्म्स द्वारा निर्मित है। यह सीरीज़ 10-एपिसोड का ओरिजिनल ड्रामा है जिसमें अनुभवी और नए प्रतिभाओंका का मिश्रण है जो पात्रों के चित्रण के माध्यम से छात्रों की विभिन्न चुनौतियों का वर्णन करते हैं। एक्टर मोहित सोलंकी, हृदय हारून, अनुष्का कौशिक, भावेश बालचंदानी, आर्यन सिंह, हेतल गड़ा, और अन्वेषा विज आईआईटी उम्मीदवारों की भूमिका निभाते हैं, जबकि रिद्धि कुमार एक मेडिकल कोचिंग के छात्र की भूमिका निभाते हैं। इस शो में भानु उदय, उदित अरोड़ा, प्रणय पचौरी और बिदिता बैग के साथ अनुभवी अभिनेता अन्नू कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X