वरुण धवन ने किया सीरीज सिटाडेल का धूमधाम से प्रमोशन, इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Varun Dhawan promoted the series Citadel: वरुण धवन के फैंस उनकी नई स्पाई एक्शन-थ्रिलर सीरीज़, सिटाडेल: हनी बनी, के लॉन्च का इंतज़ार कर रहे हैं। पिछले हफ्ते रिलीज़ हुए ट्रेलर में वरुण बनी का किरदार निभाते हुए नजर आए। जो एक स्मार्ट जासूस होने के साथ ही एक बॉलीवुड में स्टंट प्रोफेशनल भी है। ऐसे में उनके फैंस अब उन्हें पूरी तरह से इस अवतार में देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं।
90 के दशक की रंगीन बैकड्रॉप पर आधारित यह रोमांचक जासूसी थ्रिलर धमाकेदार एक्शन, हाई-एनर्जी स्टंट और रोमांचक पलों से भरपूर है और यही चीजें इसे मस्ट वॉच बनाती हैं। 7 नवंबर को 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम यह फिल्म स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म के लिए लोगों में जितना एक्साइटमेंट है उससे डबल एक्साइटमें बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन प्राइम वीडियो ने जाने माने गेयटी गैलेक्सी मल्टीप्लेक्स पर में किया है।
इस मौके पर अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस का जमावड़ा देखा गया। अपने किरदार बनी के रूप में तैयार होकर वरुण अपनी शानदार स्टंट बाइक पर वेन्यू पहुंचे और सिनेमा की छत पर चढ़ गए। इस मौके पर उनके फैन्स को उनके शानदार स्टंट तक देखने का मौका मिला।
बताया जा रहा है कि वरुण धवन की सिटाडेल साल 2023 में आई प्रियंका सिटाडेल सीरीज का प्रीक्वल होगी। यानी की सीटाडेल में जो कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में उसके पीछे की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में वरुण धवन (राही गंभीर)प्रियंका (नादिया सिंह) के पिता का किरदार निभा रहे हैं। वहीं जब ट्रेलर रिलीज किया गया था उसमें प्रियंका कहती हैं कि उनके पिता बहुत ही मजबूत हैं। अब देखना होगा कि लोगों को यह सीरीज कितनी पसंद आती है।


Click it and Unblock the Notifications











