Varun Dhawan के ओटीटी डेब्यू का धमाकेदार ऐलान, प्राइम वीडियो के सिटाडेल फ्रैंचाइज़ी में लॉक, कहा- रोमांचित हूं

Varun Dhawan: वरुण धवन के स्पाई सीरीज को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए प्राइम वीडियो ने सिटाडेल यूनिवर्स की भारतीय इन्स्टॉल्मन्ट की घोषणा कर दी है। सिटाडेल प्राइम वीडियो और रूसो ब्रदर्स के AGBO की पहली ग्लोबल-इवेंट सीरीज है। भारत की अनटाइटल्ड सिटाडेल सीरीज़ में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे और इसके शो रनर होंगे राज और डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके)|
सीता आर. मेनन और राज एंड डीके द्वारा लिखित, इस स्पाई सीरीज से धवन अपना स्ट्रीमिंग डेब्यू करेंगे जिसकी शूटिंग जनवरी 2023 में शुरू होगी। सीरीज के बाकी कलाकारों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
बता दें, रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस, रुसो ब्रदर्स के AGBO और डेविड वील के सिटाडेल यूनिवर्स के फर्स्ट-टू-लॉन्च सीरीज में अभिनय करेंगे, जो 2023 में प्रीमियर के लिए तैयार है।
सिटाडेल सीरीज के साथ अपने स्ट्रीमिंग डेब्यू पर बात करते हुए, वरुण धवन ने कहा, "प्राइम वीडियो मेरे लिए घर जैसा है, और मैं उनके साथ स्ट्रीमिंग स्पेस में इस सफ़र को शुरू करने के लिए रोमांचित हूं। रूसो ब्रदर्स के AGBO और जेनिफर सल्के द्वारा कांसप्चुअलाइज्ड, सिटाडेल एक ख़ास महत्वाकांक्षी और रोमांचक फ्रेंचाइजी है, और इस शानदार यूनिवर्स का हिस्सा बनना मेरे करियर का एक बहुत ही ऐतिहासिक पल है। मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और अब में इसकी शूटिंग शुरू करने का और इंतजार नहीं कर सकता। इंडियन सिटाडेल चैप्टर की कहानी शानदार है, और जब आपके पास राज और डीके जैसे रचनाकार हों, तो यह निश्चित है कि यह एक शानदार सीरीज बनने वाली है।"
इस प्रोजेक्ट को लेकर राज और डीके कहते हैं, "हम इस ग्लोबल इवेंट सीरीज का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं! हम विशेष रूप से बहुमुखी और एनर्जी से भरपूर वरुण के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। हमने अपने दर्शकों के लिए एक अनोखे यूनिवर्स को लाने के लिए अन्य अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ मिलकर बहुत मेहनत की है।"
राज निदिमोरु और कृष्णा डीके अपने बैनर D2R फिल्म्स के तहत कार्यकारी निर्माता के रूप में भी काम करेंगे। सीरीज को D2R फिल्म्स और अमेज़ॉन स्टूडियोज़ द्वारा बनाया गया है, जिसमें (AGBO) के एंथनी रूसो, जो रूसो, माइक लारोका, एंजेला रूसो-ओटस्टॉट, स्कॉट नेम्स और डेविड वेल (हंटर्स) इंडियन ओरिजिनल और ग्लोबल सिटाडेल यूनिवर्स के अंदर सभी सीरीज के प्रोडक्शन की देखरेख कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












