वरुण धवन BAE बनकर करेंगे खबर लीक, अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा श्रीकांत तिवारी- मुन्ना भैय्या का खुलासा

वरुण धवन आने वाले प्राइम वीडियो प्रोजेक्ट् के सभी न्यूज़ और अपडेट पर जानकारी लीक करेंगे |इसके अलावा, दर्शकों को वरुण के व्यक्तिगत, अद्वितीयअंदाज में प्राइम वीडियो से जुड़े कई सारे विषयों के बारे में जैसे की "श्रीकांत तिवारी का अगला कदम क्या होगा?" या फिर "मुन्ना भैय्या के साथ क्या हुआ?" इत्यादि के बारे में जानने को मिलेगा|

PrimeBae के रूप में अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए, वरुण धवन ने कहा कि अभिनेता अक्सर अपनी ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं को 'चुनौतीपूर्ण' मानते हैं, लेकिन #PrimeBae के रूप में मेरा नया रियल-लाइफ रोल और भी चुनौतीपूर्ण है। मैं आपको बता दूं कि प्राइम वीडियो से उनकी आनेवाली सीरीज़ और मूवी के बारे में किसी और से पहले('बीफ़ोर एनीवन एल्स'), अंदर की खबर प्राप्त करना असंभव है!

Varun Dhawan

लेकिन, एक प्राइम वीडियो के सुपर-फैन के रूप में, मैंने प्राइम वीडियो के सभी अद्भुत सीरीज़ और फिल्मों के बारे में लेटेस्ट न्यूज़ को उजागर करने और इस जानकारी को दुनिया भर में अपने प्रशंसकों और कंटेंट प्रेमियों के साथ शेयर करने की चुनौती को स्वीकार किया है। शुरुआत करने के लिए, मैं अगले सप्ताह प्राइम वीडियो के #PrimeBae के रूप में, पहली मज़ेदार घोषणा करूँगा जो आपको पूरी तरह से खुश कर देगी ।

सुशांत श्रीराम, प्राइम वीडियो इंडिया के SVOD बिज़नेस हेड, ने कहा -"वर्षों से, हमने अपने ग्राहकों के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाया है, जो अब अपने भरोसेमंद दोस्त के रूप में हम पर भरोसा करते हैं - एक ऐसा दोस्त जो प्रोत्साहित करता है, प्रेरित करता है, और जिसपे हर समय मनोरंजन के लिए भरोसा किया जा सकता है। हम अपने आने वाले शो और फिल्मों के बारे में अधिक जानने के लिए ग्राहकों के उत्साह और जिज्ञासा में छुपे हमारे लिए उनके प्यार और प्रशंसा को देखते हैं। मिली जानकारी अनुसार अक्टूबर के पहले वीक से ही फैंस को किसी बड़े प्रोजेक्ट की अपडेट वरुण से मिल सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X