..................... Varun Dhawan and Kriti Sanon starrer Bhediya to release on ott after 6 months, read details. OTT पर 6 महीने बाद रिलीज होगी वरुण धवन-कृति सेनन स्टारर भेड़िया, जानें कब और कहां देखें यह फिल्म। - Hindi Filmibeat

OTT पर 6 महीने बाद रिलीज होगी वरुण धवन-कृति सेनन स्टारर भेड़िया, जानें कब और कहां देखें यह फिल्म

bhediya

Bhediya OTT release: वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर 'भेड़िया' लगभग 6 महीने पहले रिलीज हुई थी। ज्यादातर फिल्में रिलीज के 8 सप्ताह के भीतर ओटीटी पर स्ट्रीम हो जाती हैं लेकिन, वरुण धवन स्टारर 'भेड़िया' के साथ अब तक ऐसा नहीं हुआ है। फिल्म को समीक्षकों ने काफी शानदार प्रतिक्रिया दी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

अब भेड़िया की ओटीटी रिलीज से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। टेली चक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो 'भेड़िया' 21 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात करें तो इस फिल्म को जियो सिनेमा पर रिलीज किया जा सकता है।

'भेड़िया' फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म की कहानी से लेकर संगीत तक को सराहा गया था। हालांकि, सिनेमाघरों में भले फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई थी।

यही वजह है कि दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने ही वाला है और 21 अप्रैल को जियो सिनेमा पर सिने प्रेमी इस फिल्म को देख पाएंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है।

बता दें कि, 'भेड़िया' 25 नवंबर 2022 को ही थियेटर्स में रिलीज हुई थी। 'भेड़िया' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और फिल्म लगभग 60 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन के अलावा अभिषेक बनर्जी, दीपक डोब्रियाल, अपारशक्ति खुराना भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X