Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के घर पहुंची वड़ापाव गर्ल! दिल्ली में ठेला लगाने वाली लड़की पर भाईजान हुए मेहरबान

Vadapav Girl In Bigg Boss OTT 3: ओटीटी रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 3 के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट की लिस्ट को लेकर भी फिल्मी गलियारा काफी गर्म दिखाई दे रहा है। अब इसी बीच एक और ट्रेंडिंग लड़की का नाम इस शो के लिए सामने आ रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर अब तक कई नाम भी सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया स्टार्स से लेकर यूट्यूबर और टीवी स्टार्स तक इस शो में नजर आ सकते हैं। वहीं अब शो को लेकर दिल्ली की मशहूर वड़ापाव गर्ल का नाम सामने आ रहा है।
दिल्ली की वायरल गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित इस बार सलमान खान के शो में हंगामा करती दिखाई दे सकती हैं। जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने वायरल वड़ा पाव गर्ल को शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक उनका नाम शो के लिए फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन अगर वड़ा पाव गर्ल शो में आती हैं तो शो में काफी धमाका देखने को मिलेगा। चंद्रिका अपने पंगों की वजह से काफी पॉपुलर हैं।
चंद्रिका गेरा दीक्षित वड़ा पाव गर्ल के नाम से जानी जाती हैं। चंद्रिका दिल्ली में मुंबई के वड़ा पाव का ठेला लगाती हैं। उनकी एक वीडियो ने उन्हें सोशल मीडिया स्टार बना दिया है। चंद्रिका के कई बार पुलिस और एमसीडी वालों से झगड़े भी हो चुके हैं। आए दिन चंद्रिका की वीडियो वायरल होती रहती हैं जिसमें वो किसी न किसी से लड़ती झगड़ती नजर आती हैं। कुछ लोगों को उन्हें उनकी इस हरकत पर काफी ट्रोल भी करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो उनके वड़ा पाव के दीवाने हैं और हर रोज उनके 50 रुयपे का वड़ा पाव खाने पहुंचते हैं।
बता दें कि चंद्रिका गेरा इतनी वायरल हो गई हैं कि उन्हें कई न्यूज चैनल पर भी देखा गया है। कई चैनल्स ने उनका इंटरव्यू लिया। वहीं रोज ही उनके थेले पर कोई न कोई फूड व्लॉगर अपना कैमरा लेकर पहुंच जाता है।


Click it and Unblock the Notifications










