सामने से खुली और पीछे से बैकलेस ड्रेस तैयार कर उछल-उछलकर चलीं उर्फी जावेद,नए लुक से मची सनसनी

urfi javed

Urfi Javed New Look: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद के नित नए लुक्स का उनके फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में उर्फी जावेद भी अपने फैंस को अपने नए एक्सपेरिमेंट्स के साथ सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी ने अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर कर दिया है। इस बार उर्फी का ये लुक उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। एक बार फिर से उर्फी ने अपनी लुक के साथ शानदार एक्सपेरिमेंट किया है।

चीता प्रिंट मोनोकिनी में उर्फी का कहर
सामने आए इस लेटेस्ट वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद ने अपनी ड्रेस चीता प्रिंट वाले प्रिंटेड कपड़े से डिजाइन की है। मोनोकिनी लुक देकर उर्फी ने अपने ड्रेस के दोनो साइड लंबा कपड़ा लहराने के लिए जोड़ा हुआ है जो कि उनके ड्रेस को एक अलग ही टच दे रहा है।

उछल-उछलकर चलीं उर्फी
इसके साथ ही उर्फी अपने इस लुक को फ्लॉन्ट करने के लिए तेज कदमों से उछल-उछलकर चलती दिखाई दे रही हैं। हसीना ने इस दौरान ब्लैक कलर की हाई हील्स पहनी हुई हैं। दिलचस्प बात ये है कि उर्फी की ये ड्रेस जहां सामने से पूरी खुली हुई है तो वहीं पीछे से उनका लुक बैकलेस है।

मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शंस
उर्फी जावेद ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया है। जहां तमाम फैंस को उर्फी का अंदाज काफी भा रहा है तो वहीं काफी सारे लोग उनके इस लुक को बोल्ड और सेक्सी करार दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

Read more about: urfi javed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X