K-drama 2025: नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं ये 7 धांसू वेब सीरीज, थ्रिलर से लेकर रोमांस तक मिलेगा पूरा मसाला!

K-drama

Upcoming Korean dramas on Netflix 2025: के ड्रामा आज पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके हैं। इनकी कहानियां दिल छू लेने वाली होती हैं, डायरेशन शानदार होता है और कलाकार अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में उतर जाते हैं। अगर आप भी कोरियन ड्रामों के दीवाने हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है!

नेटफ्लिक्स पर जल्द ही कई नए कोरियन शो आने वाले हैं। आइए जानें कौन-कौन से शो आपकी वॉचलिस्ट में शामिल होने वाले हैं।

1. वॉल टू वॉल (Wall to Wall)

रिलीज डेट: 18 जुलाई 2025
डायरेक्टर: किम ताए जून
कास्ट: कांग हा नेउल, येओम हये रान, सियो ह्यून वू
कहानी: यह कहानी वू सियोंग नाम के एक लड़के की है, जिसकी सारी जमा पूंजी खत्म हो जाती है। अब उसे जिंदगी के नए मोड़ का सामना करना है। डार्क ह्यूमर और इमोशनल ट्विस्ट से भरपूर ये ड्रामा आपके दिल को छू सकता है।

2. ट्रिगर (Trigger)

रिलीज डेट: 25 जुलाई 2025
एपिसोड्स: 10
कास्ट: किम नाम गिल, किम यंग क्वांग, वू जी ह्यून, गु ह्यून
कहानी: यह एक्शन से भरपूर मिस्ट्री थ्रिलर एक जासूस ली डू की कहानी है, जो एक खतरनाक मिशन पर निकला है। सस्पेंस और रहस्यों से भरी ये सीरीज थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है।

3. लव अनटैंगल्ड (Love Untangled)

संभावित रिलीज: 1 जुलाई - 30 सितंबर 2025
डायरेक्टर: नामकोंग सन
कास्ट: शिन यूं सू, गोंग म्यांग, चा वू मिन, यूं सांग ह्योंग, कांग मी ना
कहानी: यह एक रोमांटिक कहानी है, जो एक ऐसी स्टूडेंट पर बेस्ड है जो अपने उलझे हुए बालों और जिंदगी को सुलझाने की कोशिश कर रही है। ड्रामा और रोमांस का यह अनोखा मेल टीन ऑडियंस को खासा पसंद आ सकता है।

4. मेंटिस (Mantis)

संभावित रिलीज: 1 जुलाई - 30 सितंबर 2025
डायरेक्टर: ली ताए सिंग
कास्ट: यिम सी वान, पार्क ग्यू यंग, जो वू जिन
कहानी: मेंटिस नाम का एक हत्यारा, जो इस इंडस्ट्री से बाहर हो चुका था, अब वापसी कर रहा है। यह एक्शन और क्राइम से भरपूर थ्रिलर दर्शकों को रोमांचित कर देगी।

5. एमा (Aema)

संभावित रिलीज: 1 जुलाई - 30 सितंबर 2025
एपिसोड्स: 6
मुख्य कलाकार: ली हा नी, बैंग ह्यो रिन, जिन सेओन क्यू, जो ह्यून चुल, पार्क बी सोन
कहानी: यह शो एक कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें एक नाइट क्लब डांसर शिन जू ए की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है, जो एक नई जिंदगी की शुरुआत करती है। इसमें हल्की-फुल्की कॉमेडी और मिस्ट्री दोनों का तड़का है।

6. यू एंड एवरीथिंग एल्स (You and Everything Else)

संभावित रिलीज: 1 जुलाई - 30 सितंबर 2025
एपिसोड्स: 15
कास्ट: किम गो यून, पार्क जी ह्यून, किम गन वू
कहानी: इस सीरीज की कहानी दो दोस्तों और कॉम्पटीटर- राई यून जंग और चेओन सांग येओन- के रिश्तों पर आधारित है। इसमें इमोशंस, ड्रामा और लाइफ के उलझे रिश्ते दिखाए जाएंगे।

7. गुड न्यूज (Good News)

संभावित रिलीज: 1 अक्टूबर - 30 दिसंबर 2025
डायरेक्टर: ब्यून सुंग ह्यून
कास्ट: सुल क्यूंग गु, होंग क्यूंग, रयू सेउंग बेओम, पार्क हे सू, जियोन डो येओन
कहानी: यह एक क्राइम थ्रिलर है जो 1970 के दशक में सेट है। इसकी कहानी एक रहस्यमय अपहरण के इर्द-गिर्द घूमती है। पुराने दौर की सेटिंग और दमदार एक्टिंग इस शो को खास बना सकती है।

More from Filmibeat

Read more about: ott web series
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X