नेटफ्लिक्स से लेकर डिज्नी+ तक… 2025 में धमाल मचाने आ रहे हैं ये 5 नए K-Drama, जिनसे नजरें हटाना होगा मुश्किल!

Upcoming Korean dramas 2025: कोरियन ड्रामा हमेशा से ही अपने दिलचस्प किरदारों, भावनाओं और ट्विस्ट भरी कहानियों से दर्शकों को चौंकाते आए हैं। इस बार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आने वाला नया K-Drama सीजन हर जॉनरा के फैंस के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आया है।
चाहे आपको रोमांस पसंद हो, कॉमेडी या थ्रिलर- ये पांच नई सीरीज़ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। ये शो Netflix, Prime Video, MBC, और Disney+ पर रिलीज होने वाले हैं।
The Dream Life of Mr. Kim (Netflix)
रिलीज डेट: 25 अक्टूबर 2025
अगर आपको जिंदगी से जुड़ी कहानियां और इंस्पिरेशन भरे ड्रामे पसंद हैं, तो The Dream Life of Mr. Kim जरूर देखें। इसमें एक मिडल-एज सेल्समैन की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उसे अचानक नौकरी से डिमोशन मिल जाता है। इस किरदार को रयू सेउंग-रयोंग (Ryu Seung-ryong) ने शानदार तरीके से निभाया है। यह शो जिंदगी के संघर्षों और सपनों को खूबसूरती से पेश करता है।
Moon River (MBC)
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर 2025
अगर आपको पीरियड ड्रामा और फैंटेसी पसंद है, तो Moon River आपके लिए है। कहानी एक प्रिंस की है, जो अपनी रानी की मौत का बदला लेने निकलता है। लेकिन किस्मत उसे एक अजीब मोड़ पर ले आती है, जब वह किसी जादुई घटना के बाद एक आम लड़की के शरीर में फंस जाता है, जो उसकी रानी जैसी ही दिखती है। इस शो में कांग ताए-ओह (Kang Tae-oh) प्रिंस का रोल निभा रहे हैं और किम से-जोंग (Kim Se-jeong) डबल रोल में नजर आएंगी।
Nice To Not Meet You (Amazon Prime Video)
रिलीज डेट: 3 नवंबर 2025
यह एक हल्की-फुल्की लेकिन दिल छू लेने वाली रोमांटिक कहानी है। इसमें ली जंग-जे (Lee Jung-jae), लिम जी-योन (Lim Ji-yeon), किम जी-हून (Kim Ji-hoon) और सियो जी-ह्ये (Seo Ji-hye) लीड रोल में हैं। कहानी एक सेल्फ-ऑब्सेस्ड एक्टर और एक बदनाम पत्रकार की है, जिनकी मुलाकात सब कुछ बदल देती है। दोनों शुरू में नफरत भरे रिश्ते में होते हैं लेकिन धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल जाता है, और कहानी कई मजेदार और इमोशनल मोड़ लेती है।
The Manipulated (Disney+)
रिलीज डेट: 5 नवंबर 2025
अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर पसंद हैं, तो The Manipulated आपके लिए परफेक्ट है। इस सीरीज में जी चांग-वूक (Ji Chang-wook), डोह क्यूंग-सू (Doh Kyung-soo), ली क्वांग-सू (Lee Kwang-soo) और जो यून-सू (Jo Yoon-su) जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। इसकी कहानी एक ऐसे आदमी की है जिसे एक दिन पता चलता है कि उसकी पूरी जिंदगी, उसके रिश्ते, यादें और पहचान सब कुछ नकली है। सच्चाई जानने की कोशिश में वह एक ऐसी साजिश में फंस जाता है जो उसके होश उड़ा देती है।
Dynamite Kiss (Netflix)
रिलीज डेट: 12 नवंबर 2025
अगर आप रोमांटिक कॉमेडी के फैन हैं, तो Dynamite Kiss आपके मूड को खुश कर देगा। इसमें जंग की-योंग (Jang Ki-yong) और आन यून-जिन (Ahn Eun-jin) लीड रोल में हैं। कहानी एक ऑफिस में काम करने वाली बेबी प्रोडक्ट्स मैनेजर की है, जो गलती से अपने एक को-वर्कर को किस कर देती है और इसके बाद वह अचानक सबकी नजरों में आ जाती है। इस सीरीज में रोमांस, ह्यूमर और ऑफिस ड्रामा का तड़का एक साथ मिलेगा।
इन पांचों कोरियन ड्रामों में आपको रोमांस, फैंटेसी, रहस्य और इमोशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। अगर आप K-Drama के फैन हैं, तो ये नए शो आपको जरूर पसंद आएंगे। इस साल का अंत कोरियन ड्रामा लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि हर कहानी में कुछ नया, कुछ अनोखा और कुछ बेहद दिलचस्प है।


Click it and Unblock the Notifications
















