आने वाली है धमाकेदार वेब सीरीज! जासूसी Kdrama लवर्स के लिए ट्रीट है Undercover Miss Hong, जानिए रिलीज डेट
Undercover Miss Hong OTT Release Date: कोरियन ड्रामा पसंद करने वालों के लिए एक और दिलचस्प सीरीज़ आने वाली है। इसका नाम है Undercover Miss Hong। यह एक मजेदार वर्कप्लेस कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें क्राइम और सस्पेंस का तड़का भी देखने को मिलेगा। इस सीरीज़ को मून ह्यून-क्योंग ने लिखा है और इसका निर्देशन पार्क सॉन-हो ने किया है।

इस ड्रामा की सबसे बड़ी खासियत है पार्क शिन-हे की वापसी। मां बनने के बाद उन्होंने करीब दो साल का ब्रेक लिया था। साल 2024 में वह The Judge from Hell और Doctor Slump के जरिए स्क्रीन पर लौटीं और अब वह Undercover Miss Hong में लीड रोल निभाती नजर आएंगी।
कब और कहां देखें Undercover Miss Hong?
Undercover Miss Hong को Netflix पर 17 जनवरी 2026 से स्ट्रीम किया जाएगा। इसके नए एपिसोड हर शनिवार और रविवार को रिलीज होंगे। अच्छी बात यह है कि दर्शक इस सीरीज़ को कोरियन, इंग्लिश और हिंदी तीनों भाषाओं में देख पाएंगे।
कहानी क्या है?
इस ड्रामा की कहानी एक मजबूत और समझदार महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फाइनेंस की दुनिया में ऊंचे पद पर काम कर चुकी है। एक बड़े कॉरपोरेट घोटाले का पर्दाफाश करने के लिए वह 1990 के दशक में एक सिक्योरिटीज कंपनी में एक नई और थोड़ी अजीब सी कर्मचारी बनकर अंडरकवर जाती है।
कहानी में कॉरपोरेट करप्शन, पहचान की तलाश और महिलाओं के प्रोफेशनल स्ट्रगल को हल्के-फुल्के अंदाज़ और मजेदार मोमेंट्स के साथ दिखाया गया है। ड्रामा में ह्यूमर, जासूसी और इमोशन्स का अच्छा बैलेंस देखने को मिलेगा।
कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर?
इस सीरीज में कई जाने-माने चेहरे नजर आएंगे-
पार्क शिन-हे- हॉन्ग क्यूम-बो
गो क्यॉन्ग-प्यो- शिन जंग-वू
हा युन-क्योंग- को बोक-ही
चो हान-ग्योल- अल्बर्ट ओह
चोई जी-सू- कांग नो-रा
किम दो-ह्यून- बांग जिन-मोक
जांग दो-हा- ली योंग-गी
सियो ह्यून-चुल- सो क्यॉन्ग-दोंग
किम ह्यॉन्ग-मूक- ओह देओक-ग्यु
इस ड्रामा को Celltrion Entertainment और Studio Dragon ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
अगर आप कोरियन ड्रामा में कॉमेडी, सस्पेंस और दमदार फीमेल लीड देखना पसंद करते हैं, तो Undercover Miss Hong आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











