O Sajni Re का दूसरा पार्ट भी हुआ रिलीज, Ullu ऐप से ऐसे डाउनलोड करें HD प्रिंट में सभी एपिसोड्स

O Sajni Re 2 Release: उल्लू ऐप की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक ओ सजनी रे का पार्ट 2 अब आ चुका है। 14 दिन पहले इसका पार्ट 1 आया था और फैंस को ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज कर दिया है।
O Sajni Re 2 देखने के लिए पहले देखें पार्ट 1
पिछले दिनों इस ऐप की वेब सीरीज 'ओ सजनी रे' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था और अब फैंस को ज्यादा ना तरसाते हुए इस सीरीज की दूसरी किश्त यानी दूसरा सीजन भी आ चुका है। ओटीटी रिलीज से पहले, उल्लू ने फैंस को इस लव ट्राएंगल में आने वाले ट्विस्ट की एक झलक देने के लिए एक ट्रेलर रिलीज किया। अगर आपने 24 सितंबर को रिलीज हुई ओ सजनी रे का पार्ट 1 नहीं देखी है, तो तुरंत देख लें ताकि आप ओ सजनी रे पार्ट 2 की कहानी अच्छे से समझ सकें।
Laapataa Ladies से मिलती-जुलती है कहानी
'ओ सजनी रे' की कहानी उन दर्शकों को पसंद आएगी जिन्होंने किरण राव की लापता लेडीज देखी है, क्योंकि इस फिल्म की कहानी दो नई दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक घटना के बाद बदल दिया जाता है। एक दुल्हन कहीं खो जाती है, जबकि दूसरी किसी अजनबी के घर पहुंच जाती है।
क्या है कहानी
वहीं, इस वेब सीरीज के बारे में बात करें तो इसकी कहानी दयाल के परिवार के ईर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जिसकी पत्नी बदल गई है। लेकिन जब वो बदली हुई लड़की के प्यार में पड़ने लग जाता है तभी उसकी असली बीवी वापस आ जाती है। दयाल की असली पत्नी के वापस आने के बाद बदली हुई लड़की का असली पति भी पहुंच जाता है अपनी बीवी को लेने के लिए। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तो तब आता है जब दयाल की खोई हुई पत्नी तनु धीरे-धीरे दयाल के घर में रहने वाली औरत के पति की ओर आकर्षित होने लग जाती है।
कैसे डाउनलोड करें O Sajni Re Part 2
सबसे पहली बात, आपको सभी कंटेंट तक पहुंचने के लिए Ullu ऐप या वेबसाइट की सदस्यता यानी मेंबरशिप लेनी होगी। आप ऐप को सब्सक्राइब करके प्राइम मेंबर बन सकते हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 126 रुपये हर हफ्ते, 225 रुपये हर महीने, 450 रुपये प्रति 4 महीने और 792 रुपये सालाना है।
1. आपको बस अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से ऐप में लॉग इन करना है।
2. इसके बाद, अगर आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे तो आपको OTP मिलेगा और इसके बाद आप बिना किसी परेशानी के ऐप को एक्सेस कर सकते हैं।
3. सर्च बार में जाएं और ओ सजनी रे पार्ट 2 सर्च करें और आपको सभी एपिसोड की लिस्ट और उनकी ड्यूरेशन मिल जाएगी।
4. आखिरी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात, आप कंटेंट पर क्लिक कर सकते हैं और आपके पास कंटेंट को HD फॉर्मेट में डाउनलोड करने का ऑप्शन होगा।
5. ध्यान दें, डाउनलोड किए गए एपिसोड आपके डिवाइस पर उपलब्ध नहीं होंगे, बल्कि केवल ऐप पर अवेलेबल होंगे ताकि आप इसे बिना इंटरनेट के भी अपनी सुविधानुसार इन सभी एपिसोड को देख सकें।


Click it and Unblock the Notifications