बैंक की नौकरी छोड़ एक्टिंग में आई ये हसीना, पिता से भी की बगावत, पहला प्यार खोने पर टूट गई थी एक्ट्रेस

Ullu Web Series Charamsukh Actress Rajsi Verma

Ullu Web Series Charamsukh Actress Rajsi Verma: ओटीटी प्लेटफॉर्म अभी के समय पर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। उल्लू ऐप पर आई वेब सीरीज 'चरम सुख' ने भी सुर्खियां बटोरी है। इस वेब सीरीज में स्वर्णा का किरदार निभाकर राजसी वर्मा भी काफी पॉप्युलर हो गई थी। राजसी वर्मा वैसे तो मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाली है और उनके पिता भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जुड़े हुए हैं।

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि राजसी वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत कलर्स टीवी के एक सीरियल से की थी। एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में बात भी की और बताया कि वह शुरू से ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहती थी। लेकिन उनके पिता ऐसा नहीं चाहते थे। एक्ट्रेस के पिता चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करें।

इसी के चलते राजसी वर्मा ने ग्रेजुएशन के बाद में एमबीए किया। फिर बैंक में भी नौकरी की। लेकिन फिर भी एक्टिंग में ही उनका मन अटका रहा। बाद में उन्होंने तकरीबन 3 साल तक थिएटर में काम किया। बैंक की नौकरी छोड़कर एक्टिंग में आई। उन की पहली वेब सीरीज 'तंत्र' थी। एक्ट्रेस ने बताया कि एक दिन मुझे विक्रम भट्ट के प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया और उन्होंने मुझसे मेरे कुछ फोटो मांगे। तो मैंने भेज दिए थे।

राजसी वर्मा ने बताया कि "बाद में वहां से कास्टिंग के लिए मुझे फोन आता है। मेरे हिसाब से यह रोल मेरे लिए छोटा था। लेकिन जब सेट पर जाकर मुझे रोल ब्रीफ किया गया तो मुझे इसका महत्व समझ आया। यहीं से मेरे करियर ने एक नया मोड़ लिया। इसके बाद में लगातार एक के बाद एक रोल मुझे मिलने लग गए थे।"

राजसी वर्मा ने बताया कि जब वह कॉलेज में थी तो उनको पहली बार प्यार हो गया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके कॉलेज में किसी ने एंट्री मारी थी और वह बहुत हैंडसम भी था। वह लड़का मस्कट से आया था। लड़कियां भी उसके पीछे दीवानी हो गई थी। लेकिन राजसी वर्मा के पीछे वह लड़का दीवाना हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी।

हालांकि आपको बता दे कि राजसी वर्मा का यह प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया और कुछ वक्त बाद रिश्ता टूट गया। इस रिश्ते को टूटने को लेकर वह खुद को जिम्मेदार समझती है। एक्ट्रेस में खुद इस बारे में बात भी की और बताया कि इसके बाद मैं बहुत टूट गई थी। मैं उसे बहुत प्यार करती थी। हालांकि एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने क्राइम पेट्रोल से लेकर सावधान इंडिया जैसे शोज में काम किया है।

Read more about: charamsukh rajsi verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X