लड़कियों के अंडरगारमेंट्स उतरवाए और... S*x पोजिशन कराई.. लड़कियों को हाउस अरेस्ट कर बुरे फंसे मिस्टर खान

Ullu App House Arrest Controversy: उल्लू ऐप पर टेलीकास्ट होने वाला शो 'हाउस अरेस्ट' पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर काफी विवाद हो गया। दरअसल एजाज खान के इस शो में जरूरत से ज्यादा अश्लीलता परोसे जाने के कारण उनपर FIR हो चुकी है साथ ही शो को बैन करने की मांग है। उल्लू ऐप से शो के सभी एपिसोड हटाए जा चुके हैं।
इस शो को एक्टर एजाज खान होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में शो का नया एपिसोड सामने आया था, जिसमें एजाज खान ने ना सिर्फ कंटेंस्टेंट्स के अंडरगार्मेंट्स उतरवाए थे बल्कि कपल्स से सेक्स पोजीसन बनाने के लिए भी कहा था। इस अश्लील और भद्दी हरकत के बाद शो को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर लगातार इस शो के ये क्लिप्स वायरल हो रहे हैं और लोग 'हाउस अरेस्ट' पर बैन की मांग कर रहे हैं। अब इसी बीच महाराष्ट्र की महिला आयोग ने शो पर बैन की मांग की है।
हाउस अरेस्ट शो पर बैन की मांग करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने राज्य के डीजीपी को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, अश्लील चित्रण अधिनियम के तहहत इस शो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, 'उल्लू ऐप पर प्रसारित होने वाला हाउस अरेस्ट नाम के शो में होस्ट एजाज खान, कंटेस्टेंट्स से अश्लील सवाल पूछकर उसका प्रदर्शन करने के लिए कह रहे हैं। वो महिलाओं से उनके अंडरगार्मेंट्स उतारने के लिए कह रहे हैं और ऐसे वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।'
इसके अलावा उन्होंने आगे लिखा, 'आयोग ने महाराष्ट्र राज्य के पुलिस महानिदेशक को हाउस अरेस्ट शो का प्रसारण रोकने तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता, महिलाओं के अशिष्ट प्रदर्शन की रोकथाम अधिनियम, सूचना प्रसारण अधिनियम तथा सहायक कानूनों के तहत तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।'
इस भद्दे और अश्लील शो पर वुमन कमीशन के अलावा राजनेताओं ने भी रिएक्ट किया था, उन्होंने इस शो की जमकर आलोचना की थी। एंटरटेनमेंट न्यूज के मुताबिक इस मामले को लेकर एजाज खान पर एफआईआर भी दर्ज करवाई गई और अब इस मामले पर मेकर्स ने कड़ा एक्शन लेते हुए सभी एपिसोड्स को डिलीट कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications