Two Much With Kajol And Twinkle के शो में खुलेंगे सलमान खान और आमिर खान के राज, लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

Two Much With Kajol And Twinkle: प्राइम वीडियो का नया अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल टॉक शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल (Two Much With Kajol And Twinkle) का इस हफ्ते धमाकेदार प्रीमियर होने वाला है, जिसमें पहले एपिसोड के खास मेहमान और कोई नहीं बल्कि होंगे बॉलीवुड के सबसे बड़े खान यानी कि सलमान खान और आमिर खान। जी हां, सलमान और आमिर के इस शो पर एक दूसरे के राज भी खुलेंगे और शो में जबरदस्त एंटरटेनमेंट का तड़का भी देखने को मिलेगा। कभी खेल होगा तो कभी नोकझोक भी होगी क्योंकि यह शो है एक दम अनस्क्रिप्टेड।
शो में खुलेंगे सलमान-आमिर के राज
बता दें कि शो में जमकर हंसी गुस्सा होने वाला है। ना काजोल अपनी बेबाकी से पीछे हटने वाली हैं और ना ही सलमान खान अपने स्वैग को छोड़ने वाले हैं। बता दें कि आमिर और सलमान खान दोनों ही काफी अच्छे दोस्त हैं शो में दोनों ही एक दूसरे के पोल पट्टी खोलते दिखेंगे। जिसका मजा लेती दिखीं ट्विंकल और काजोल।
इस दिन होगा स्ट्रीम
बता दें कि इस शो में चारों कई पुरानी यादें भी याद करेंगे। चाहे वह उनके पहले साथ किए गए फिल्म के अनुभवों को याद करना हो, एक ही स्कूल में पढ़ाई की बातें हों, या उनकी लंबी दोस्ती की कहानियां, उनकी जबरदस्त दोस्ती और मज़ेदार बातचीत दर्शकों को उनके पसंदीदा सितारों की असली झलक दिखाएगी। इस तरह से शो में काजोल और ट्विंकल हर मेहमान का असली अंदाज सामने लाएंगी। प्राइम वीडियो का नया टॉक शो, जिसे काजोल और ट्विंकल खन्ना होस्ट कर रही हैं, 25 सितंबर को दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर करेगा। नया एपिसोड हर गुरुवार रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications