Twitter Review- ट्विटर पर जमकर हो रही है 'दिल्ली क्राइम 2' की तारीफ, शेफाली शाह ने जीता दिल!
दिल्ली क्राइम सीज़न 2 रिलीज के बाद से ही छाया हुआ है और लोगों को सीरीज का ये दूसरा भाग काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा सबसे ज्यादा चर्चा शेफाली शाह की हो रही है। इस सीरीज के पहले सीज़न ने पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीता था और ये पहली बार हुआ था कि किसी ड्रामा सीरीज़ ने ये खिताब जीता। शेफाली के अलावा, दिल्ली क्राइम 2 में राजेश तैलंग, रसिका दुगल, तिलोत्तमा शोम, आदिल हुसैन, सिद्धार्थ भारद्वाज, गोपाल दत्त, अनुराग अरोड़ा और डेन्ज़िल स्मिथ भी हैं।
वेब सीरीज का प्रीमियर 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर किया गया था। इस सीरीज को लेकर लोग ट्विटर पर धमाका कर रहे हैं और लगातार सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

एक फैन ने लिखा है "दिल्ली क्राइम सीजन 2 देखा...और एक अभिनेता शेफाली शाह क्या है...उसने इसे फिर से हासिल किया है...बाकी कलाकार भी शीर्ष रूप में हैं..सीजन 2 अवश्य देखना चाहिए"। इसके अलावा फैंस किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं आप देखिए ट्वीट्स..

काफी शानदार है
एक यूजर ने लिखा, दिल्ली क्राइम सीजन 2 वाकई काफी शानदार है। शेफाली शाह के किरदार की तारीफ की।

धमाका कर दिया
एक यूजर ने लिखा शेफाली शाह ने एक बार फिर से शो में धमाका कर दिया। फैंस लगातार अच्छे रिएक्शन्स दे रहे हैं।

सीजन ने काफी निराश किया है
एक यूजर ने लिखा, अभी अभी दिल्ली क्राइम सीजन 2 देखा, इस सीजन ने काफी निराश किया है।

दिल्ली क्राइम सीजन 2
नेटफ्लिक्स में दिल्ली क्राइम सीजन 2 शानदार है। इस सीजन की बेहतरीन एक्टिंग और स्टोरी ने दिल जीत लिया।

दिल्ली क्राइम सीजन 2 देखो
एक यूजर ने लिखा, ये सीजन काफी दमदार है। जाओ और दिल्ली क्राइम सीजन 2 देखो।

शेफाली शाह का अभिनय
शेफाली शाह का अभिनय काफी शानदार रहा है। सीरीज की कहानी और उनको देखते ही बनता है।


Click it and Unblock the Notifications











