TJMM OTT Release: जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रणबीर-श्रद्धा की फिल्म, पढ़ें पूरी डीटेल

tjmm

Tu Jhoothi Main Makkar OTT Release: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'तू झूठी मैं मक्कार' दर्शकों को पसंद आई है। दोनों की केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने पसंद किया है। फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और इसी के साथ फिल्म की कमाई 109 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म को अभी भी सिनेमाघरों में दर्शक मिल रहे हैं और खास बात यह है कि यह रणबीर कपूर की 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली छठी फिल्म बन गई है।

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा उत्साह है। ऐसे में सिने प्रेमियों को उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

आमतौर पर रिलीज के 45 दिन के अंदर फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाता है। इस हिसाब से फिल्म को मई में ओटीटी पर मेकर्स लेकर आ सकते हैं। ऐसे में साफ है कि फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए दर्शकों को अधिक इंतजार नहीं करना होगा। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की शानदार केमिस्ट्री जल्द ही देखने को मिल सकती है।

फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का बजट लगभग 95 करोड़ है और यह अब तक अपना लागत वसूल कर चुकी है। बता दें कि, इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिली है। फिल्म में दोनों के अलावा अनुभव बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी हैं। फिल्म के संगीत को भी पसंद किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X