माधुरी दीक्षित की पहली इंडियन ओरिजिनल मूवी मजा मा का ट्रेलर लॉन्च किया

By Filmibeat Desk

प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित, पहली इंडियन अमेज़ॉन ओरिजिनल मूवी - मजा मा का ट्रेलर लॉन्च किया। मूवी बॉलीवुड की ओरिजिनल क्वीन - माधुरी दीक्षित को एक जटिल और निडर अवतार में पेश करती है। इस फैमिली एंटरटेनर में इंडस्ट्री के अनुभवी के साथ-साथ नए चेहरों से सजी शानदार स्टारकास्ट मौजूद है। कलाकारों में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकार शामिल हैं, जो इस हंसी-मजाक और प्यार से भरपूर लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाले ड्रामा में जान फूंक देते हैं।

लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित; आनंद तिवारी निर्देशित और सुमित बथेजा द्वारा लिखित, मजा मा का एक्सक्लूसिव प्रीमियर 6 अक्टूबर से भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा। ए ट्रू-ब्लू बॉलीवुड एंटरटेनर, मजा मा जो खुशहाल त्योहार और शानदार भारतीय शादी की पृष्ठभूमि पर फिल्माई गई है।

madhuri dixit, माधुरी दीक्षित

जिसकी कहानी आपके दिल को छू जाएगी। हाल ही में लॉन्च किए गए ट्रेलर में हमें - एक खुशमिजाज महिला पल्लवी (माधुरी दीक्षित) की जिंदगी की एक झलक मिलती है जो अपने मिडल-क्लास फैमिली और जिस समाज में वह रहती है, उसकी ताकत है। फिल्म की कहानी पल्लवी के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, एक जिंदगी जिसे उसने इतने प्यार से संजोया है, वह बिखरने लगती है, जिससे उसके बेटे की सगाई खतरे में पड़ जाती है।

इस जद्दोजहद में रेजिलिएंस, अपसी समझ और विश्वास के लिए मौजूदा संबंधों की परख होती है। यह अभूतपूर्व स्थिति क्या है? पल्लवी और उसका परिवार इस उथल-पुथल से कैसे निपटेगा? क्या इससे परिवार के सदस्य करीब आएंगे या नए रिश्ते टूट जाएंगे? ज्यादा जानने के लिए देखें पंच्स और ट्विस्ट्स से भरपूर यह कंप्लीट एंटरटेनर।

फिल्म के बारे में बताते हुए लीजेंडरी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने कहा, "प्राइम वीडियो की पहली इंडियन अमेजन ओरिजिनल मूवी का हिस्सा बनकर मैं रोमांचित हूं। मजा मा में, मैं जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड हूं, वह है मेरा किरदार। यह खुद में बारीकियां समेटे हुए कॉम्प्लेक्स रोल है।

इस तरह का किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया है। एक माँ के रूप में, एक पत्नी के रूप में और समाज में योगदानकर्ता के रूप में पल्लवी पटेल इतनी सहजता और खूबसूरती के साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी उठाती है कि उसकी ताकत, दृढ़ विश्वास और दोबारा उठ खड़े होने की क्षमता को नजरअंदाज करना आसान हो जाता है।

वह कई तरह के जज्बातों से गुज़रती है जिसका उसकी और उसके अपनों की जिंदगी पर गहरा असर हो सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "इस फिल्म को अपने फैंस और दर्शकों के साथ शेयर करने को लेकर मैं बेहद एक्साइटेड हूं। फिल्म की कास्ट एंड क्रू के साथ काम करना बहुत प्यारा अनुभव रहा है। दुनिया भर के दर्शकों के लिए प्राइम वीडियो, मजा मा ले कर आ रहा है, इसको लेकर मैं रोमांचित हूं।

हमारे दिल का यह टुकड़ा, हमारी कड़ी मेहनत, को दुनिया के हर कोने में दर्शकों का प्यार मिलेगा।" अपने किरदार के बारे में बताते हुए ऋत्विक भौमिक ने कहा "फिल्म में मैं एक मम्मा बॉय की भूमिका निभा रहा हूं। और जब मम्मा इतनी खूबसूरत और प्यारी खुद माधुरी दीक्षित हों तो मैं ना कैसे कर सकता हूं।

तेजस एक गंभीर लेकिन आकांक्षी युवा है। वह अभी भी खुद की तलाश कर रहा है, अपनी महत्वाकांक्षाओं और अपनी इंट्रिंजिक वैल्यू सिस्टम से परे जा रहा है। यह किरदार मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यह मेरी पहली फिल्म है और प्राइम वीडियो पर मेरी तीसरी आउटिंग है।

मजा मा में मैं तीसरी बार निर्देशक आनंद तिवारी के साथ काम कर रहा हूं। वह सबसे सहज तरीके से हमारे भीतर से बेस्ट को बाहर लाते हैं। इंडस्ट्री के इतने प्रतिभाशाली एक्टर्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने को लेकर मैं बेहद रोमांचित हूं।

इस फिल्म निर्माण के दौरान हमें जो अनुभव मिला वह हमेशा मेरे साथ रहेगा - सेट पर एक बड़े खुशहाल परिवार के साथ इतना अच्छा समय बिताया।" अपकमिंग फिल्म और अपने किरदार के बारे में बताते हुए, सृष्टि श्रीवास्तव ने कहा, "मनोरंजन के अलग-अलग माध्यमों में काम करना और अपने काम को व्यापक स्पेक्ट्रम के दर्शकों तक पहुंचाना हर एक्टर का सपना होता है। मैंने पहले भी अनेक माध्यमों में कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X