Netflix: नेटफ्लिक्स की टॉप 10 वेब सीरीज और फिल्मों की देखिए लिस्ट, अपनी पसंदीदा के बारें में जानिए खास बातें

Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स आज के वक्त का सबसे ज्यादा देखे जाना वाला प्लेटफॉर्म बन गया है, ऐसे में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज और फिल्में हर जगह चर्चा का विषय बन गई हैं। फैंस के बीच में किस फिल्म और वेबसीरीज को कितना देखा जा रहा है इसको लेकर हाल ही में नेटफ्लिक्स ने लिस्ट जारी की है, इसमें टॉप वेब सीरीज और फिल्मों के नाम हैं।
जाहिर है कि, बिंज वॉच करने वाले लोगों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है, खासकर वीकेंड पर वह कोई भी फिल्म या वेब सीरीज लेकर बैठ जाते हैं और पूरे दिन उसका लुत्फ उठाते हैं।
टॉप 10 फिल्में और वेब सीरीज को लेकर नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वीकली टॉप 10 फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट शेयर की है, जिसमें कई बेहतरीन फिल्म और वेब सीरीज को जगह दी गई है।
नेटफ्लिक्स की इस लिस्ट में जिन टॉप-10 इंडियन फिल्मों को जगह दी गई है उसमें पहले नंबर पर चोर निकल कर भागा है। इसके बाद मर्डर मिस्ट्री-2 को जगह मिली है।
तीसरे नंबर पर सर का हिंदी पार्ट, चौथे नंबर पर एमिगोस, पांचवे नंबर पर फराज, छठे नंबर पर क्राइसिस, सातवें नंबर पर सर का तेलुगू वर्जन, 8 नंबर पर कुत्ते, नवे नंबर पर वाथी और दसवें नंबर पर आरआरआर का हिंदी वर्जन है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर किसी भी समय देख सकते हैं।
नेटफ्लिक्स की कई शानदार सीरीज को टॉप 10 वेब सीरीज में जगह मिली है, इसमें पहले नंबर पर द नाइट एजेंट, दूसरे नंबर पर राणा नायडू, तीसरे नंबर पर वेनसडे, चौथे नंबर पर द ग्लोरी, पांचवे नंबर पर शैडो एंड बोन सीजन-2।
छठे नंबर पर ट्रू ब्यूटी, सातवें नंबर पर खाकी द बिहार चैप्टर शामिल है। वहीं आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर मनी हीस्ट पार्ट वन, नवे नंबर पर सेक्स लाइफ सीजन वन और दसवें नंबर पर सेक्स लाइफ सीजन 2 को जगह मिली है।


Click it and Unblock the Notifications
