OG OTT Release Date: नेटफ्लिक्स या प्राइम कहां रिलीज हो रही है पवन कल्याण की OG? 250 करोड़ की फिल्म से हिला BO

They Call Him OG OTT Release Date: तेलुगु एक्शन-क्राइम ड्रामा 'दे कॉल हिम OG' ने 25 सितंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दी। सुपरस्टार पवन कल्याण की इस फिल्म का डायरेक्शन सुजीत ने किया है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं साथ ही दिलचस्प ये हैं कि इस फिल्म के साथ अभिनेता इमरान हाशमी तेलुगु सिनेमा में कदम रखा हैं। स्टार कास्ट में प्रियांका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज के नाम भी शामिल है।
They Call Him OG OTT Platform
मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित यह कहानी ओजस गंभीरा नामक एक खतरनाक गैंगस्टर की वापसी पर फोकस है, जो दस सालों तक गायब रहने के बाद फिर से सामने आता है। उसकी वापसी के साथ ही क्राइम की दुनिया में सत्ता की जंग छिड़ जाती है, क्योंकि वह अपने राइवल ओमी भाऊ से अपना खोया हुआ साम्राज्य वापस लेने की कोशिश करता है। फिल्म में एक्शन की भरमार है जो दर्शकों का बॉक्स ऑफिस पर लंबी लाइनों में खड़ा करने पर मजबूर करता है।
They Call Him OG OTT Release Date Update
फिलहाल यह फिल्म भारत और विदेशों के सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। जो दर्शक इसे घर पर देखना चाहते हैं, उन्हें OTT रिलीज़ का थोड़ा इंतज़ार करना होगा। क्योंकि निर्माता पहले इसे थिएटर्स का प्रेजेंट करेंगे और उसके बाद ही ओटीटी रिलीज का इंतार कर रहे फैंस को सरप्राइज देंगे।
They Call Him OG Netflix
हालांकि, खबरों के अनुसार नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार खरीद लिए हैं। हालांकि अभी OTT प्रीमियर की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन आमतौर पर तेलुगु फिल्में थिएटर में रिलीज़ के चार से आठ हफ्तों के अंदर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं, जो बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट पर निर्भर करता है।


Click it and Unblock the Notifications











