मई में OTT पर मचेगा धमाल, पहले ही जान लें कौन सी फिल्में-वेब सीरीज होगी रिलीज, देखें LIST

May 2023 OTT Release: अप्रैल का महीना खत्म होने ही वाला है और मई 2023 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सिनेमाघरों में जहां कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं तो वहीं ओटीटी पर भी कई फिल्में और वेब सीरीज सिने प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। अप्रैल में जहां सलमान खान अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में छाई रही वहीं, जानें ओटीटी पर इस मई में क्या होने वाला है।
ओटीटी की बात करें तो मई में कई प्रमुख वेब सीरीज और फिल्में दस्तक देने वाली हैं जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कई वेब सीरीज और फिल्में हैं जो लंबे समय से सुर्खियों में हैं। कुल मिलाकर रणबीर कपूर से लेकर अजय देवगन तक मई में आपका भरपूर मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं।
तो आप भी मई में भरपूर मनोरंजन के लिए तैयार हो जाएं और ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट पर डालें एक नजर-
तू झूठी मैं मक्कार
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'तू झूठी मैं मक्कार' भी इसी महीने ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, तारीख की अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन मई के आखिरी सप्ताह में यह ओटीटी पर आ सकती है।
भोला
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज होने की तारीख भी अभी सामने नहीं आई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मई में यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे देगी।
सास बहू और फ्लेमिंगो
डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान और नसीरुद्दीन शाह की 'सास बहू और फ्लेमिंगो' 5 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। होमी अदजानिया ने इस सीरीज का निर्देशन किया है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे महिलाएं अपना हक पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
दहाड़
'दहाड़' में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा इस सीरीज के जरिए ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। 'दहाड़' 12 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
ताज सीजन 2
'ताज डिवाइडेड बाई बल्ड' नसीरुद्दीन शाह, अदिति राव हैदरी, धर्मेंद्र ने अहम किरदार निभाया था। यह सीरीज मार्च में जी5 पर रिलीज हुई थी और अब मेकर्स मई में इसके दूसरे सीजन को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह सीरीज 12 मई को जी5 पर रिलीज होगा।
कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री
इस फिल्म में सनाया मल्होत्रा ने एक लेडी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। यह फिल्म 19 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कटहल के गायब होने की कहानी को दिखाया गया है कि कैसे एक ईमानदार पुलिस इन्हें ढूंढने के मिशन पर जाती है।


Click it and Unblock the Notifications