एक प्रोजेक्ट और शाहरुख-सलमान सहित 35 स्टार्स, बॉलीवुड के रियल Mr.India आदित्य चोपड़ा भी आएंगे नजर!

बॉलीवुड में यश चोपड़ा को रियल 'किंग ऑफ रोमांस' कहा जाता है। उन्होंने बॉलीवुड और आम लोगों को बड़े पर्दे पर रोमांस और प्यार की अलग भाषा दी। उनकी फिल्मों में जिस तरह हिरोइन को प्रजेंट किया गया उसे आज भी मिसाल माना जाता है। अब फिल्म इंडस्ट्री के इस शख्शियत के फिल्मों में रोमांस के नजरिए के ऊपर नेटफ्लिक्स पर 'द रोमांटिक्स' नाम की डॉक्यूमेंट्री सीरीज आने वाली है।
नेटफ्लिक्स ने अब इस सीरीज का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया है। इस ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, अभिनेत्री और निर्देशक यश चोपड़ा के बारे में अपने अनुभव, अपनी कहानियां और अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। स्टार्स की इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, करण जौहर, रानी मुखर्जी और आमिर खान शामिल हैं।
इन्हें यश चोपड़ा के बारे में बात करते देखा जा सकता है। इन स्टार्स ने उनके साथ काम करने के अपने अनुभव को भी शेयर करेंगे। लेकिन, चार पार्ट में बनने जा रही इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज की सबसे खास बात होगी कि, इसमें आदित्य चोपड़ा का इंटरव्यू भी दिखाया जाएगा। ये पहली बार होगा जब आदित्य चोपड़ा कैमरे के सामने नजर आएंगे।
बता दें कि, यश चोपड़ा ने ही यश राज फिल्म्स का निर्माण किया था। उन्होंने 'लम्हें', 'सिलसिला', 'चांदनी', 'डर', 'दिल तो पागल है', 'सिलसिला', 'कभी कभी', 'वीर जारा' और 'जब तक है जान' समेत कई फिल्में बनाई थी। यश चोपड़ा की ही वजह से शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता है।
यश चोपड़ा का फिल्मों को लेकर विजन पर बनाई जा रही इस डॉक्यूमेंट्री 'द रोमांटिक्स' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है। यह डॉक्यूमेंट्री 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि, सिने प्रेमियों को पसंद आएगी। इस डॉक्यूमेंट्री में अगर आदित्य चोपड़ा इंटरव्यू देते हैं तो ऐसा पहली बार होगा कि वो स्क्रीन पर नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications