36 देश में 100 दिन से टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है ये वेब सीरीज, लोगों को है पार्ट 2 का इंतजार

आज के वक्त में वेब सीरीज का चलन बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है और लोग भी अब इसे बहुत ही उत्साह के साथ में देखते हैं। आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जो की 36 देश में 100 दिन से टॉप 10 की लिस्ट में बनी हुई है। दरअसल हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज द रेलवे मैन की।
इस वेब सीरीज को भोपाल गैस ट्रेजेडी पर आधारित बनाया गया है। जो कि दो-तीन दिसंबर 1984 की रात की यह कहानी भोपाल की घनी आबादी के पास बने हुए यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की बताई जाती है। यहां पर विषैली गैस लीक हो गई थी और इसमें हजारों लोगों की मौत हुई। इस वेब सीरीज में केके मेनन, बाबिल खान, दिव्येंदु शर्मा और आर माधवन भी नजर आए थे।
वेब सीरीज को 4 एपिसोड में बांटा गया था और 100 दिन पूरे हो चुके हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह 100 दिन से 36 देश में टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है। नेटफ्लिक्स ने इस बात की जानकारी खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। उन्होंने बताया कि नेटफ्लिक्स सीरीज और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन में बनी हुई ये वेब सीरीज साहस की कहानी है।
यह वेब सीरीज टॉप 10 में 100 दिन पूरे कर चुकी है और 36 देश में वीकली टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है। इस भारतीय वेब सीरीज ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इस वेब सीरीज में नजर आने वाले कलाकारों ने भी दर्शकों को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि हमारी यही कोशिश रही कि आप तक भोपाल के हिम्मत वालों की अनसुनी कहानी पहुंचाई जाए।


Click it and Unblock the Notifications











