The Night Manager: भारत में बनी एक बेहतरीन अडैप्शन, आदित्य- शोभिता की केमिस्ट्री को दर्शकों ने कहा बेस्ट

The Night Manager: हाल ही में रिलीज हुई अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला की द नाइट मैनेजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये शो ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज द नाइट मैनेजर की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस सीरीज ने न सिर्फ लोगों के दिलों के दिलों में खास जगह बनाई बल्कि फिल्मों और ओटीटी रिलीज के बीच भी अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।
इस क्राइम-थ्रिलर ओटीटी सीरीज़ को इसके कलाकारों और भारतीय दर्शकों के लिए इसे अडैप्ट करने के तरीके के लिए पॉजिटिव फीडबैक मिला है। इस सीरीज को इसके हर पहलू के लिए सराहा गया, जिसमें लग्जरी और क्लासिक टच से लेकर शोभिता धूलिपाला के आकर्षक और ग्लैमरस लुक तक शामिल है। आदित्य रॉय कपूर और धूलिपाला के बीच की शानदार केमिस्ट्री भी देखने लायक है। कहना गलत नहीं होगा कि दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री से नजरें हटाना लोगों के लिए मुश्किल है।
यहीं नही, द नाइट मैनेजर निश्चित रूप से एक अच्छी तरह से बुना हुए एक शो है जिसमें कास्टिंग, सेट्स और ग्लैम फैक्टर तक सब कुछ अच्छी तरह से सोच समझ कर ही एक साथ पेश किया गया है।
संदीप मोदी द्वारा लिखित यह सीरीज एक होटल नाइट मैनेजर की कहानी को फॉलो करती है जो एक खतरनाक गन्स डीलर के खिलाफ एकमात्र हथियार बन जाता है और इस सब का पर्दाफाश करता है।
कह सकते हैं कि 'द नाइट मैनेजर' अब तक की गई किसी भी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के बेस्ट इंडियन अडैप्शन्स में से एक है। आप इसे डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











