..................... The Lord of the Rings: The Rings of Power final trailer releases ahead of series premiere।प्राइम वीडियो की सीरीज़ द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर का फाइनल ट्रेलर आज रिलीज़ किया गया। - Hindi Filmibeat

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर का सबसे बड़ा फाइनल ट्रेलर रिलीज़

By Filmibeat Desk

दो मिनट और 36 सेकंड के इस नए ट्रेलर में पृथ्वी के मध्य के दूसरे युग के विस्तृत इतिहास को उजागर किया गया है जो इस बात का ख़ुलासा करता है कि पृथ्वी के मध्य भाग में बुराई के फिर से सामने आने के डर से किसी भी क़ीमत पर और किसी भी हद तक टॉल्किन के प्रसिद्द और प्रिय क़िरदारों को बचाने के लिए मिलकर एक साथ काम करेंगे। लंबे वक़्त से इंतज़ार की जा रही इस नई सीरीज़ में इस झलक में आने वाली बुराई का सामना क़िस्मतें करती है और अलग-अलग क़िरदारों को आज़माया जाता है।

इस ट्रेलर में अहम अदाकारों गैलाड्रियल (मॉर्फिड क्लार्क), एलरोंड (रॉबर्ट अरामेयो), हाई किंग गिल-गैलाड (बेंजामिन वॉकर), और सेलेब्रिम्बर (चार्ल्स एडवर्ड्स); हार्फूट्स एलेनोर "नोरी" ब्रांडीफुट (मार्केला कवेनैघ) और लार्गो ब्रांडीफुट (डायलन स्मिथ); द स्ट्रेंजर (डैनियल वेमन); न्यूमेनोरियन्स इसिल्डर (मैक्सिम बॉल्ड्री), एरियन (एमा होर्वाथ), एलेंडिल (लॉयड ओवेन), फैराज़ोन (ट्रिस्टन ग्रेवेल), और क्वीन रीजेंट मिरियल (सिंथिया अडाई-रॉबिन्सन); ड्वार्व्स किंग ड्यूरिन III (पीटर मुलान), प्रिंस ड्यूरिन IV (ओवेन आर्थर), और प्रिंसेस डिसा (सोफिया नोमवीट); साउथलैंडर्स हैलब्रांड (चार्ली विकर्स); ब्रोंविन (नाज़नीन बोनियाडी); और सिल्वान-एल्फ अरोंडिर (इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा) शामिल हैं।

Lord of the Rings,The Rings of Power,

इस मल्टी-सीज़न ड्रामा के पहले दो एपिसोड्स प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और प्रदेशों में शुक्रवार, 1-2 सितंबर (समय क्षेत्र पर निर्भर) पर शुरू होंगे, जिसमें हर सप्ताह नए एपिसोड्स उपलब्ध होंगे। बहुप्रतीक्षित अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ़ पावर का शानदार ट्रेलर कुछ दिन पहले लांच किया गया ।शोरुनर और कार्यकारी निर्माता जेडी पायने कलाकारों के साथ - रॉबर्ट अरामायो, चार्ल्स एडवर्ड्स, नाज़नीन बोनियादी, लॉयड ओवेन्स, सारा ज़्वांगोबानी, मैक्सिम बाल्ड्री, मेगन रिचर्ड्स, टायरो मुहाफिदीन, एमा होर्वाथ, मार्केला कावेनघ ने एक प्रेस मीट में भाग लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X