द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स का ग्रैंड इंडिया टूर: द रिंग्स ऑफ पावर की कास्ट ने की मुंबई डब्बावाला से खास मुलाकात

By Filmibeat Desk

मच अवेटेड एपिक ड्रामा के लॉन्च से पहले प्राइम वीडियो ने द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर के लिए मुंबई मे हुए इस प्रीमियर ने सीरीज की शादनार, सिनेमाई दुनिया को प्रतिबिंबित किया, जिसमें कास्ट और क्रू ने टिपिकल मुंबईया स्टाइल में एक वाइब्रेंट और कलरफुल ऑटोरिक्शा में तालियों की गड़गड़ाट और ट्रेडिशन्ल डांसर्स के साथ ग्रैंड एंट्री की।

इस मौके पर इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़ें नामों ने भी रेड कार्पेट पर शिकरत की जिसमें ऋतिक रोशन, करण जौहर, तमन्ना भाटिया, कृष्णा डी.के, कबीर खान, विष्णुवर्धन, विक्रमादित्य मोटवाने, इशिका मोहन, विक्रम मल्होत्रा, अपूर्व मेहता, सुरेश त्रिवेणी, निखिल आडवाणी, कृतिका कामरा, मिनी माथुर, बानी जे, रसिका दुग्गल, सयानी गुप्ता, मानवी गगरू, आयशा जुल्का, जिम सर्भ, पुष्कर - गायत्री, अभिषेक बनर्जी, दिव्येंदु, रणवीर बराड़, रोशेल राव सिकेरा, कीथ सिकेरा, सिद्धांत गुप्ता, अहाना कुमरा, अमृतपाल सिंह बिंद्रा, अविनाश तिवारी, आतिश कपाड़िया, जेडी मजेठिया, गुनीत मोंगा, इश्वाक सिंह, प्रियांशु पेन्युली, सुमुखी सुरेश जैसे कुछ और नाम शामिल थे। प्रीमियर के बाद आफ्टर-पार्टी हुई जिसमें अंकुर एंड द ग़लत फ़ैमिली ने शानदार प्रदर्शन किया।

The Ring Of Power

इस टूर के दौरान कास्ट और क्रू को फ्रेंचाइजी के रियल लाइफ फैन्स से मिलने का मौका मिला, जिसमें ऋतिक रोशन और तमन्ना भाटिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं और जिनके साथ उन्होंने एक मजेदार बातचीत की। इस दौरान जबकि ऋतिक ने खुलासा किया कि वह किताबों को पढ़ने के बाद से इस फ्रैंचाइजी के फैन रहे हैं और द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स को कृष के पीछे की प्रेरणा बताया, वहीं तमन्ना ने फ्रैंचाइजी को "मनोरंजक और लुभावना" कहा।

बता दें, अपने दो दिन के टूर के दौरान कास्ट और क्रू ने मुंबई के रंगों में पूरी तरह से खोए नजर आए। इस दौरान कास्ट मैजेस्टिक गेटवे ऑफ इंडिया विजिट करती दिखाई दी। साथ ही साथ मुंबई के सुपरहीरोज और शहर के डब्बावालों के साथ मुलाकात की और डब्बा से ट्रेडिशनल मील को भी एंजॉय किया।द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर इन मुंबई का एशिया पैसिफिक प्रीमियर ग्लोबल टूर का एक हिस्सा था जिसमें लॉस एंजिल्स, मैक्सिको सिटी और लंदन में प्रीमियर शामिल हैं। अमेज़न ओरिजिनल इस सीरीज के दो एपीसोड्स का प्रीमियर 2 सितंबर, 2022 को प्राइम वीडियो पर होगा, जिसमें हर हफ्ते हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी के साथ-साथ कई और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में नए एपिसोड होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X